रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:चमदेवल मे गौरा महोत्सव व सातूं आठों मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ।
Laxman Singh Bisht
चमदेवल मे गौरा महोत्सव व सातूं आठों मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ।

आज 19 अगस्त से चंपावत जिले के लोहाघाट के विभिन्न क्षेत्रों में गौरव महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। तो वही लोहाघाट के सीमांत चमदेवल में प्रसिद्ध गौरा महोत्सव व सातूं आठों मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी ने विधिवत शुभारंभ किया तथा क्षेत्र वासियों को गौरा पर्व की शुभकामनाएं दी। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा काफी खुशी होती है जब नई पीढ़ी पूर्वजों की धरोहर को आगे बढ़ाती है। गौरा पर्व के शुभारंभ मे महिलाओं द्वारा चमदेवल सेरान से मां गौरा की प्रतिमा बनाकर देवी की स्तुति करते हुए गौरा देवी मंदिर में विराजमान की गई। गौरा पर्व को लेकर क्षेत्र की मातृ शक्ति में काफी उत्साह है।

इस दौरान मां के जयकारों से चमदेवल क्षेत्र गूंज उठा। क्षेत्र के पंडित मदन कलोनी ने बताया इस मेले में महाभारत कालीन लोक गाथाओं का गायन किया जाता है।इस मौके पर गोविन्द सिंह बोरा, पंडित मदन कलोनी,पुष्कर धौनी महेश जोशी ,प्रीतम सिंह ,मोहन सामंत सहित कई लोग मौजूद रहे।

तो वही लोहाघाट के फोर्ती मे भी गौरा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। गांव की महिलाओं के द्वारा पूजा अर्चना के बाद विधिवत मां गौरा की प्रतिमा स्थापित कर गौरा गायन किया गया।इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजयूमो विनोद बगौली ,ललिता बगौली,पुष्पा बगौली,कलावती चौबे,रमा बगौली,गीता बगौली,मुन्नी चौबे,ईश्वरी देवी,हेमा बगौली, ग्राम प्रधान रेनू बगौली, चंद्रकला बगौली आदि उपस्थित हुए।

विज्ञापन
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश
चंपावत:सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम
उत्तराखंड:सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे जल संस्थान/ पेयजल निगम के छह इंजीनियर
पाटी:भोखड़ा (मंगललेख ) का राजकीय जूनियर हाई स्कूल भवन बना गाय भैंसो का तबेला। छात्र संख्या न होने के चलते स्कूल कर दिया गया था बंद।
चंपावत:राह-वीरो को जल्द करें सम्मानित सम्बंधित अधिकारियो को डीएम के निर्देश
चंपावत:लधिया-रतिया नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर डीएम सख्त
चंपावत में मां नंदा सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग माँ नंदा सुनंदा की प्रतिमा पर महिलाओं ने की पुष्प व अक्षत वर्षा
चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
लोहाघाट:स्वरोजगार से सम्मान तक आत्मनिर्भर शक्ति कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को किया गया सम्मानित।क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
लोहाघाट:अवैध शराब की तस्करी करते हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 54 टेट्रा पैक शराब बरामद