Monday 27th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:संजय बने राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनीष संभालेंगे महामंत्री का दायित्व।

रुद्रपुर से अपहरण कर लाई गई युवती से गदरपुर में सामूहिक दुष्कर्म।

लोहाघाट:चामी आषाढी मेले की तैयारी को लेकर बैठक। 24 अगस्त को होगा शुभारंभ 28 अगस्त को विशाल मेला।

लोहाघाट:प्राधिकरण में शामिल किए जाने का पाटन पाटनी में महिलाओं ने किया पुरजोर विरोध

देवीधुरा:सहायक बन कर्मचारी महासंघ की वन दरोगा पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:शहीद प्रकाश सिंह मोटर मार्ग की बदहाली पर डीएम ने जताई नाराजगी।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jan 22, 2026

शहीद प्रकाश सिंह मोटर मार्ग की बदहाली पर डीएम ने जताई नाराजगी।आज गुरुवार को लोहाघाट की ग्राम सभा पाटन पाटनी और रायकोट महर में लगे जन-जन की सरकार जन जन के द्वारा कार्यक्रम में डीएम चंपावत मनीष कुमार प्रतिभाग करने पहुंचे। कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए डीएम चंपावत ने शहीद प्रकाश सिंह मोटर मार्ग की बदहाली को अपनी आंखों से देखा। मोटर मार्ग की बदहाली पर डीएम चंपावत मनीष कुमार ने गहरी नाराजगी जताते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को मार्ग को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए। डीएम ने कहा इस प्रकार के लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने डीएम को बताया यह शहीद प्रकाश सिंह के नाम से बना हुआ मोटर मार्ग है जो की काफी बदहाल हालत में है। कहा संबंधित विभाग से कई बार कहने के बावजूद भी मार्ग को ठीक करने की दिशा में कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। इस दौरान ग्राम प्रधान नीतू विश्वकर्मा, गंगा सिंह पाटनी ज़िला महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा,.प्रकाश चंद्रा छेत्र पंचायत सदस्य,प्रदीप विश्वकर्मा,दीपक विस्वकर्मा प्रधान प्रतिनिधि राइकोट महर,बृजेश ,रवि महर ,मोहन पाटनी, रमेश पाटनी ,सचिन विश्वकर्मा ,अतुल मधन बोहरा ,कमल बोहरा, पप्पू बोहरा बीडीसी पाटन ,सुभाष राम, गोपाल बोहरा आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें