Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: लोहाघाट:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोहाघाट दौरे को लेकर चल रही तैयारीयो का डीएम ने किया निरीक्षण अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

Laxman Singh Bisht

Wed, Oct 4, 2023
अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में चंपावत जिले के लोहाघाट के अद्वैत आश्रम मायावती में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर चल रही तैयारीयो का बुधवार को डीएम चंपावत नवनीत पांडे के द्वारा प्रशासन की टीम के साथ निरीक्षण किया गया डीएम ने लोहाघाट के छमनिया स्टेडियम में पीएम मोदी के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए बन रहे हेलीपैड व सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर पीडब्ल्यूडी व आरईएस के अभियंताओं को जरूर दिशा निर्देश देते हुए कार्य को समय में पूरा करने के लिए निर्देशित किया डीएम पांडे ने बताया पीएम मोदी के संभावित दौरे की तैयारियां जोर-शोर में चल रही है जिसमें सभी विभागों की टीम जुटी हुई है पीएम के स्वागत के लिए नगर को सजाया जा रहा है सड़क निर्माण, झाड़ियां का कटान तथा एनएच में दीवारों का निर्माण सड़क सुधारी करण का कार्य किया जा रहा है तथा अल्मोड़ा यूनिवर्सिटी से आए कलाकारों के द्वारा कुमाऊनी संस्कृति की पेंटिंग बनाई जा रही है इसके अलावा अद्वैत आश्रम मायावती में प्रधानमंत्री के रहने की संभावनाओं को देखते हुए आश्रम की व्यवस्थाओं को चाक चौबंद किया जा रहा है जिसके लिए सभी अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दे दिए गए हैं, वहीं डीएम ने कुछ अधिकारियों के कार्य में गड़बड़ी पाए जाने पर नाराजगी जहिर करी मालूम हो पीएम के दौरे को लेकर डीएम चंपावत के नेतृत्व में प्रशासन की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है छमनिया  आइटीबीपी सड़क मे इंटरलॉकिंग टायल लगाने का कार्य जोर शोर में चल रहा है इसके अलावा मायावती सड़क को चमकाया जा रहा है निरीक्षण के दौरान एसपी चंपावत देवेंद्र पींचा , सीडीओ आर एस रावत ,एसडीएम रिंकू बिष्ट ,तहसीलदार विजय गोस्वामी ईई संजय चौहान, बीडीओ अशोक अधिकारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें