Sunday 2nd of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बदहाल हालत में लोहाघाट की मीट/ सब्जी मंडी मीट व्यापारियों की सुविधा देने की मांग।

लोहाघाट:स्थिरता के लिए विज्ञान और नवाचार विषय पर होगी इस वर्ष की राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस।*

चंपावत:पाटी करंट कांड में जाँच व दोषियों पर कार्यवाही की मांग। एक मजदूर की हो गई थी मौत। तीन हुए थे घायल

लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों का डीएम को ज्ञापन।

जनपद चम्पावत में इन्सपायर अवार्ड मानक योजना पर एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित।

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:डीएम साहब हमारी सड़क ठीक करवा दो छात्राओं की डीएम चंपावत से गुहार ।कोली ढेक सुई डुंगरी सड़क बदहाल

Laxman Singh Bisht

Fri, May 22, 2026

डीएम साहब हमारी सड़क ठीक करवा दो छात्राओं की डीएम चंपावत से गुहार

कोली ढेक सुई डुंगरी सड़क ठीक करने की मांग।

लोहाघाट ब्लॉक की कोली ढेक सुई डूंगरी सड़क लंबे समय से बदहाल पड़ी है। सड़क में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं जिस कारण सड़क में दुर्घटनाओं की संभावना हर वक्त बने रहती है। बदहाल सड़क में वाहन चालकों के साथ-साथ स्कूली छात्र-छात्राओं को भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आज शुक्रवार को जीआईसी सुई की छात्राओं अलीशा, ममता , रानी, आरती पूजा एवं अन्य छात्राओं ने डीएम चंपावत मनीष कुमार से गुहार लगाते हुए कहा डीएम साहब हमारे स्कूल जाने वाली सड़क कोली - सुई डूंगरी को ठीक करवा दे। छात्राओं ने कहा डीएम साहब हमें सड़क टूटी होने की वजह से स्कूल आने-जाने में काफी तकलीफ होती है। तथा बरसात में सड़क के गड्ढे में पानी भरने की वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। छात्राओं ने कहा हमें पूरा विश्वास है जिलाधिकारी चंपावत बच्चों की मांग जरूर पूरी करेंगे।

जरूरी खबरें