Sunday 2nd of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पाटी करंट कांड में जाँच व दोषियों पर कार्यवाही की मांग। एक मजदूर की हो गई थी मौत। तीन हुए थे घायल

लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों का डीएम को ज्ञापन।

जनपद चम्पावत में इन्सपायर अवार्ड मानक योजना पर एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित।

लोहाघाट:स्कूल वाहन संचालन के लिए डुंगरा लेटी के ग्रामीणों ने डीएम को दिया धन्यवाद लाइब्रेरी व ओपन जिम खोलने की मांग।

राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मरम्मत कार्य के चलते कोली ढेक झील के खोले गेट लोहावती का बड़ा जलस्तर।

Laxman Singh Bisht

Tue, May 19, 2026

मरम्मत कार्य के चलते कोली ढेक झील के खोले गेट लोहावती का बड़ा जलस्तर।

झील के गेटों का मरम्मत का कार्य हुआ पूरा।

चंपावत जिले के लोहाघाट की प्रसिद्ध पर्यटक स्थल कोली ढेक झील के गेट मरम्मत कार्य के चलते खोलें गए है। जिस कारण झील से छोड़े गए पानी के चलते लोहावती नदी का जलस्तर बढ़ गया है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से नौका संचालकों के द्वारा भी आज नोका संचालक बंद किया गया है। कोली ढेक झील की देख रेख का कार्य सिंचाई विभाग लोहाघाट के द्वारा किया जाता है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता आर0डी0 भट्ट की देखरेख में रुड़की से आई विशेषज्ञों की टीम के द्वारा झील के गेट की मरम्मत की गई।

अधिशासी अभियंता भट्ट ने बताया मानसून से पूर्व प्रत्येक वर्ष झील के गेटों में मरम्मत का कार्य विभाग के द्वारा करवाया जाता है। जिसके तहत पिछले चार-पांच दिनों से झील के गेटों की मरम्मत का कार्य चल रहा था ।आज मंगलवार को झील के गेटों की मरम्मत का कार्य पूरा किया गया है। उन्होंने बताया पानी छोड़े जाने के लिए प्रशासन को सूचना दी गई तथा ग्रामीणों को भी सचेत किया गया है। अधिशासी अभियंता ने बताया आज कोली झील के गेटों के मरम्मत का कार्य पूर्ण कर लिया गया है जिनकी सफल टेस्टिंग की गई है।

उन्होंने बताया मरम्मत का मुख्य उद्देश्य मानसून सत्र में झील के गेटों को चुस्त दुरुस्त रखना है ताकि मानसून काल में झीलों का जलस्तर बढ़ने पर सुचारू रूप से झील से जल निकासी की जा सके। उन्होंने बताया झील के दोनों गेट सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं। झील के गेट खोलने से जल स्तर मे मामूली कमी नजर आई।

जरूरी खबरें