रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:कार्य के चलते 19 जून को फोर्ती, बनगांव व मीना बाजार मे विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।
Laxman Singh Bisht
Fri, Jun 19, 2026
कार्य के चलते 19 जून को फोर्ती, बनगांव व मीना बाजार मे विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

ऊर्जा निगम के द्वारा वर्तमान में लोहाघाट नगर में विद्युत मीटर शिफ्टिंग का कार्य किया जा रहा है। ऊर्जा निगम के अभियंता ललित बिष्ट ने बताया विभाग द्वारा विद्युत पोलों से विद्युत मीटरो को हटाकर उपभोक्ताओं के घरों में लगाने का कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया आज 19 जून को विद्युत मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते लोहाघाट नगर के मीना बाजार क्षेत्र में पुराने डिग्री कॉलेज से लेकर तहसील गेट तक सुबह 9 बजे से 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया 11 केवी विद्युत लाइन मे सुरक्षा की दृष्टि से लोपिंग कार्य किया जा रहा है जिस कारण फोर्ती, बनगांव की विद्युत व्यवस्था बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग बनाए रखने की अपील की है। अभियंता बिष्ट बताया मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते रोस्टर के हिसाब से नगर में विद्युत कटौती की जा रही है।