Sunday 5th of April 2026

ब्रेकिंग

हरिद्वार:बालिका वर्ग बॉक्सिंग में पिथौरागढ़ बना चैंपियन खेल मंत्री ने किया प्रतियोगिता का समापन

लोहाघाट:सरस्वती शिशु मंदिर प्रेम नगर पाटन का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

रुद्रप्रयाग : मां के पीछे चल रहा चार वर्षीय मासूम रहस्यमयी ढंग से गायब

ऋषिकेश : महिला ने तीन प्रॉपर्टी डीलरो पर लगाए दुष्कर्म के आरोप। एक गिरफ्तार दो फरार

बाराकोट:एलीट चिल्ड्रन एकेडमी नौनिहालों के विकास हेतु कार्य करने वाली संस्था: सीमा आर्या

रिपोर्ट:जगदीश जोशी 👹👹 : लोहाघाट:खूना बोरा में डंफ़र और कार में भीषण भिड़ंत एक घायल ।बाल बाल बचा परिवार।

Laxman Singh Bisht

Fri, May 30, 2025

खूना बोरा में डंपर और कार में भीषण भिड़ंत एक घायल ।बाल बाल बचा परिवार।लोहाघाट चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग में खूना बोरा के पास डंपर और स्विफ्ट डिजायर के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई ।जिसमें कार चालक घायल हो गया तथा कार में सवार दो लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए। शुक्रवार को जल संस्थान के लिए पेयजल ढो रहा डंपर लोहाघाट से पानी खाली कर पानी भरने धोन जा रहा था तभी चंपावत से लोहाघाट की और आ रही स्विफ्ट डिजायर कार से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।दुर्घटना में वाहन चालक दीपांशु जोशी निवासी सितारगंज घायल हो गया तथा उनकी पत्नी यामिनी जोशी व बेटी अनन्या मामूली रूप से चोटिल हो गए। आसपास के वाहन चालको ने तीनों घायलों को कार से बाहर निकाला। सूचना पर लोहाघाट पुलिस के साथ साथ 112 टीम मौके पर पहुंची और घायलों की जानकारी लेते हुए दुर्घटना की जांच की ।वही डंपर चालक अरबाज हुसैन निवासी टनकपुर ने बताया मोड में अचानक कार सामने से रॉन्ग साइड आ गई थी जिस कारण यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कार छिटककर सड़क से बाहर निकल गई कुल मिलाकर हादसे में परिवार बाल बाल बच गया। लोगों ने कहा बाहर से आने वाले वाहन चालक काफी तेज गति से राष्ट्रीय राजमार्ग में वाहन दौड़ा रहे हैं जिस कारण अक्सर राजमार्ग में हादसों में इजाफा हो रहा है।

जरूरी खबरें