Tuesday 21st of July 2026

ब्रेकिंग

सीएम धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने वाली पिथौरागढ़ की महिला मुक्केबाज सीएम ने किया सम्मानित

लोहाघाट:महिला योग समिति जिला प्रभारी श्रीमती कुसुम खर्कवाल के निधन पर शोक सभा का आयोजन

बाराकोट:खेती में अखंड रामायण पाठ का समापन। भंडारे का हुआ आयोजन

लोहाघाट:पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड मे खुला कलमठ दुर्घटना को दे रहा दावत कलमठ में गिरकर बच्चा घायल

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में समूह ग के 379 पदों पर निकाली सीधी भर्ती।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:विद्युत कर्मियों को फाल्ट ढूंढने के लिए अब नहीं भटकना पड़ेगा जंगल जंगल लगे फाल्ट पैसेज इंडिकेटर।

Laxman Singh Bisht

Sun, Oct 12, 2025

विद्युत कर्मियों को फाल्ट ढूंढने के लिए अब नहीं भटकना पड़ेगा जंगल जंगल लगे फाल्ट पैसेज इंडिकेटर।पहाड़ों में हिमपात के समय व वर्षा काल में विद्युत लाइनों को काफी नुकसान पहुंचता है और विद्युत व्यवस्था बाधित हो जाती है। विद्युत व्यवस्था सुचारु करने व फाल्ट को ढूंढने के लिए विद्युत कर्मियों को जंगल जंगल व खतरनाक पहाड़ों में फाल्ट को ढूंढना पड़ता है। जिसमें विद्युत कर्मियों का काफी समय बर्बाद होता है तथा खतरा भी बना रहता है। और जनता को भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।लेकिन अब विद्युत कर्मियों को फाल्ट ढूंढने के लिए भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऊर्जा निगम के द्वारा अब लोहाघाट क्षेत्र में मुख्य विद्युत लाइन में फाल्ट पैसेज इंडिकेटर लगाए जा रहे है। रविवार को ऊर्जा निगम लोहाघाट के अभियंता अशोक कुवर व इलेक्ट्रोलाइट पावर प्राइवेट लिमिटेड जयपुर के योगेश स्वामी ने बताया अब 33 केवीए की विद्युत लाइन में फाल्ट ढूंढने के लिए फॉल्ट पैसेज इंडिकेटर लगाए जा रहे हैं । उन्होंने बताया जब भी कहीं मुख्य लाइन में हिमपात या वर्षा काल में पेड़ गिरने या अन्य कारणों से फॉल्ट आएगा तो यह लगाए गए इंडिकेटर फाल्ट को ब्लिप कर इंडिकेट करेंगे जिससे विद्युत कर्मियों को फाल्ट का पता जल्द लग जाएगा उन्होंने कहा इन इंडिकेटरों के लगने से विद्युत कर्मियों का काफी समय व ऊर्जा भी बचेगी। उन्होंने कहा फाल्ट इंडिकेटरों को आबादी क्षेत्र में भी लगाया जा रहा है। इंडिकेटरों के ब्लिप करने से जनता भी ऊर्जा निगम को फाल्ट की सूचना दे सकती है रात में भी जल्द फॉल्ट का पता लग जाएगा। उन्होंने कहा इंडिकेटर लगाने का कार्य जारी है जल्द इसे से पूरा कर लिया जाएगा।

जरूरी खबरें