Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर ढटी गांव दुर्घटना की एसडीएम लोहाघाट करेंगी मजिस्ट्रेट जांच।

लोहाघाट महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना के बूट कैंप का शुभारंभ

लोहाघाट अस्पताल में विधायक के फोन पर “थाने से बोल रहा हूँ” कहने का मामला चर्चा में, उठ रहे कई सवाल

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:9 महीने बाद भी नहीं बन पाई आपदा में बही पुलिया ग्रामीण परेशान प्रशासन से पुलिया निर्माण की उठाई मांग।

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 11, 2025

9 महीने बाद भी प्रशासन नहीं बना पाया आपदा में बही पुलिया को। ग्रामीण परेशान प्रशासन से पुलिया निर्माण की मांगलोहाघाट के चौड़ी पंप हाउस तथा राय नगर चौड़ी जाने के लिए लोहावती नदी में बनी पुलिया पिछले वर्ष लोहावती नदी के उफान में बह गई थी ।लेकिन 9 महीने बीत जाने के बाद भी प्रशासन के द्वारा इस पुलिया का निर्माण कार्य नहीं किया गया। राय नगर चौड़ी के पूर्व ग्राम प्रधान भैरव दत्त राय ने कहा इस महत्वपूर्ण पुलिया के बहने से राय नगर चौड़ी , खूना बलाई,कॉलेज जाने वाले छात्रो के अलावा जल संस्थान के कर्मियों को कई दिक्कतों का सामना वर्तमान में करना पड़ रहा है ।राय ने कहा पुलिया निर्माण के लिए प्रशासन से कई बार कहा गया पर अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया। कहा इस मार्ग से आने जाने वाले लोगों को खतरा उठाकर नदी पार कर आवाजाही करनी पड़ रही है। लेकिन बरसात में लोहावती नदी के उफान में आने तथा कोली झील से पानी छोड़ने पर आवाजाही पूरी तरह बाधित हो जाएगी तथा दुर्घटनाओं का खतरा बना रहेगा ।कहा इस पुलिया के बहने से जानवरों के लिए चारा पत्ती लाने वाली ग्रामीण महिलाओ के अलावा चौड़ी पंप हाउस का सामान लाने ले जाने में जल संस्थान के कर्मियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। राय ने प्रशासन से जल्द से जल्द पुलिया निर्माण की मांग की है। ताकि बरसात में आवाजाही सुचारू बनी रहे। और ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

जरूरी खबरें