Wednesday 29th of July 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:बाल श्रम के विरुद्ध पुलिस का संयुक्त अभियान, प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण

लोहाघाट क्षेत्र में कैब सेवा संचालित करने की मांग। बीमारो व बुजुर्गों को मिलेगी राहत।

लोहाघाट:खटीमा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन।

दून:नंदा की चौकी में मात्र 12 घंटे के भीतर बहाल हुआ आवागमन

लोहाघाट:प्राधिकरण का लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने किया विरोध दर्ज कराई आपत्ति।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:डेल माउंट स्कॉलर्स स्कूल कर्णकरायत में नन्हें बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता ने मोहा मन

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 24, 2026

डेल माउंट स्कॉलर्स स्कूल कर्णकरायत में नन्हें बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता ने मोहा मन

लोहाघाट के डेल माउंट स्कॉलर्स स्कूल कर्णकरायत मे कक्षा नर्सरी से यूकेजी के नन्हें विद्यार्थियों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आज मंगलवार को भव्य आयोजन किया गया इस अवसर पर विद्यालय परिसर बच्चों की रंग बिरंगी वेशभूषाओं मुस्कुराहटों और उत्साह से सराबोर नज़र आया छोटे छोटे बच्चों ने विभिन्न सामाजिक सांस्कृतिक ऐतिहासिक और पर्यावरण से जुडे पात्रों का संजीदा अभिनय कर अपनी रचनात्मक और आत्मविश्वास का परिचय दिया जिससे उपस्थित अभिभावक और अतिथि मंत्रमुग्ध हो गए ।प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने अपने आत्मविश्वास संवाद शैली और मंच पर प्रस्तुति से सभी का ध्यान आकर्षित किया नर्सरी कक्षा में वान्या ढेक और वियोना फर्त्याल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया द्वितीय स्थान पर निवेदिता देव व वर्तिका फर्त्याल रहे तृतीय स्थान पर वर्तिका देव व ऋषांक ढेक रहे।एलकेजी कक्षा मे ऋषिका करायत और कीर्ति महरा ने प्रथम स्थान पाया द्वितीय स्थान पर दीक्षा महरा व वर्तिका करायत रहे तृतीय स्थान पर वैदिक मुरारी व अर्णव फर्त्याल रहे

जबकि यूकेजी कक्षा मे ऋषित फर्त्याल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया द्वितीय स्थान पर अनाया महरा व मेधांश करायत रहे तृतीय स्थान पर रियांश फर्त्याल व रिधिमा ढेक ने बाजी मारी । इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक पंकज मुरारी, नितिन मुरारी ,सूरज करायत , प्रदीप कुमार, हरीश जोशी, दीपा मुरारी, पूजा ढेक ,रेनू फर्त्याल ,रीता बिष्ट ,मंजू जोशी ,विनीता ढेक ,सविता देव र,जनी महरा कविता मुरारी आदि मौजूद रहे ।

जरूरी खबरें