Sunday 2nd of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट: सरस्वती शिशु मंदिर शाखा मष्टा में गुरु पूजन उत्सव मनाया गया

चंपावत:कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सांसद पप्पू यादव के खिलाफ पाटी थाने मे तहरीर मुकदमा दर्ज करने की मांग

चंपावत:जिलाधिकारी से भिंगराड़ा में पक्के नाले के निर्माण की मांग हो रहा है बड़ा खतरा।

चंपावत:कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से न हो बाहर: जिलाधिकारी

लोहाघाट:बदहाल हालत में लोहाघाट की मीट/ सब्जी मंडी मीट व्यापारियों की सुविधा देने की मांग।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:बंदरों के हमले में एसडीएम कार्यालय मे तैनात महिला पीआरडी कर्मी घायल। अस्पताल में चल रहा उपचार।

Laxman Singh Bisht

Mon, May 25, 2026

बंदरों के हमले में महिला पीआरडी कर्मी घायल। अस्पताल में चल रहा उपचार।

लोहाघाट नगर में बंदरों का आतंक। लोगों की वन विभाग से निजात दिलाने की मांग।

स्कूली बच्चों व महिलाओं को बड़ा खतरा।

लोहाघाट क्षेत्र में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ते जा रहा है। आज सोमवार को एसडीएम कार्यालय में तैनात दो महिला पीआरडी कर्मियों पर एसडीएम कार्यालय के पास बंदरों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। जिसमें एक महिला पीआरडी कर्मी पुष्पा को काफी चोटे आई है। बंदरों के हमले में दूसरी पीआरडी कर्मी निर्मला बिष्ट भी चोटिल हुई है। महिला पीआरडी कर्मियों की चीख पुकार सुन आसपास के लोग डंडा लेकर पहुंचे तब जाकर दोनों महिला कर्मियों को बंदरों के चंगुल से छुढ़ाया गया । इसके बाद लोहावती वार्ड सभासद रेनू गढकोटी के द्वारा तहसील के वाहन से उन्हें लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर वसीम के द्वारा बंदर के हमले में घायल हुई महिला पीआरडी कर्मी पुष्पा का उपचार किया गया ।डॉक्टर वसीम ने कहा महिला के हाथ में फ्रैक्चर हो सकता है जिसके लिए एक्सरे कराया जा रहा है तथा अन्य चोटे भी उन्हें लगी हुई है। बंदरों के हमले से दोनों महिला पीआरडी कर्मी काफी दहशत में। दोनों महिला कर्मी कार्य के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर जा रही थी तभी बंदरों के द्वारा उन पर हमला किया गया जिसमें दोनों महिला गिरकर घायल हो गई।वहीं वार्ड सभासद रेनू गढकोटी ने कहा लोहाघाट नगर में बंदरों का आतंक दिनों दिन बढ़ते जा रहा है। बंदरों के झुंड से स्कूली बच्चों व महिलाओं को काफी खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने प्रशासन व वन विभाग से नगर वासियों को बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा अक्सर बंदरों के झुंड लोगों पर हमला कर रहे हैं। जिसमें पूर्व में कई लोग घायल हो चुके हैं।

जरूरी खबरें