Tuesday 17th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पूर्व प्रधानाचार्य मोती सिंह मेहता ने 101 वें वर्ष में किया प्रवेश धूमधाम से मनाया गया जन्मोत्सव

लोहाघाट:जय श्री राम के नारों के साथ राम भक्तों का दल अयोध्या को हुआ रवाना।

लोहाघाट:आंगनबाड़ी कार्यकृतियों का पांच दिवसीय बाल वाटिका प्रशिक्षण शुरू

रुद्रपुर का शातिर अवैध असलाह सप्लायर बंटी कोली पुलिस मुठभेड़ में घायल

उत्तराखंड:व्यवसायिक सिलेंडरों के लिए शासन ने जारी की एसओपी।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:आंगनबाड़ी कार्यकृतियों का पांच दिवसीय बाल वाटिका प्रशिक्षण शुरू

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 17, 2026

आंगनबाड़ी कार्यकृतियों का पांच दिवसीय बाल वाटिका प्रशिक्षण शुरू

डाइट लोहाघाट में आंगनबाड़ी कार्यकृतियों का पांच दिवसीय बाल वाटिका प्रशिक्षण का सोमवार को शुभारंभ हो गया है। प्रशिक्षण का शुभारंभ प्राचार्य डायट दिनेश खेतवाल, प्रवक्ता डॉक्टर एलएस यादव, व केआरपी समन्वयक शिवराज सिंह तड़ागी के द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में बाराकोट ब्लॉक की 30 तथा पाटी की 31 आंगनबाड़ी कार्यकृतियों के द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। प्रशिक्षण में केआरपी समन्वयक शिवराज सिंह तड़ागी के द्वारा एनईपी 2020 पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई एनसीएफएस निपुण भारत मिशन एफएलएन पर भी विस्तार पूर्वक बताया गया।

तथा प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा पर विस्तार से जानकारियां दी गई। इसके अलावा बाल वाटिका के अंतर्गत स्वास्थ्य संवाद सर्जन पर गहन चर्चा की गई। प्रशिक्षण में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर विशेष वार्ता रखी गई ।डायट प्रवक्ता डॉ लक्ष्मी शंकर यादव द्वारा बुनियादी शिक्षा पर विस्तृत व महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। एमटी के द्वारा पांच आयामो तथा जादुई पिटारा पर वार्ता की गई जिसमें खेल-खेल के द्वारा बच्चों को भावगीत के माध्यम से सिखाया जाएगा। प्रशिक्षण में एमटी के तौर पर पुष्पा पाटनी ,मीना बोरा ,सीमा जोशी आदि मौजूद रही।

जरूरी खबरें