Wednesday 29th of July 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:बाल श्रम के विरुद्ध पुलिस का संयुक्त अभियान, प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण

लोहाघाट क्षेत्र में कैब सेवा संचालित करने की मांग। बीमारो व बुजुर्गों को मिलेगी राहत।

लोहाघाट:खटीमा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन।

दून:नंदा की चौकी में मात्र 12 घंटे के भीतर बहाल हुआ आवागमन

लोहाघाट:प्राधिकरण का लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने किया विरोध दर्ज कराई आपत्ति।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट: प्रथम नवरात्र पर मंदिरो में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब। भक्तों ने पवित्र नदियों में किया स्नान

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 19, 2026

नवरात्र पर मंदिरो में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब। भक्तों ने पवित्र नदियों में किया स्नान

हिंदू नव वर्ष का हुआ शुभारंभ

चंपावत।आज से नवरात्र व हिंदू नव वर्ष का शुभारंभ हो गया है ।प्रथम नवरात्र पर चंपावत जिले के सभी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ रही। तो वहीं जिले के प्रसिद्ध मां पूर्णागिरी मंदिर में हजारों की तादाद में भक्त पहुंचे तो वही लोहाघाट के प्रसिद्ध रिकेश्वर महादेव मंदिर व शीतला माता मंदिर, झूमाधूरी, देवीधार मंदिरों तथा चामी व मड़ भगवती मंदिर में सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्त पूजा अर्चना के लिए पहुंचे।

भक्तों के द्वारा पूजा अर्चना कर क्षेत्र व परिवार की सुख शांति के लिए मां दुर्गा से आशीर्वाद लिया गया। तथा ब्राह्मणों से क्षेत्र व परिवार की शांति के लिए पाठ पढ़वाया गया। इसके अलावा जिले के प्रसिद्ध रामेश्वर व पंचेश्वर तीर्थ स्थल में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र स्नान कर पूजा अर्चना की। तो वही चंपावत में गोलज्यू मंदिर ,बालेश्वर मंदिर ,तारकेश्वर मंदिर में भक्तों के द्वारा पूजा अर्चना की जा रही है। बड़ी संख्या में भक्त मंदिरों में पहुंचे हुए हैं नवरात्र को लेकर मातृशक्ति में काफी उत्साह है।

महिलाओं के द्वारा उपवास कर मंदिरो में पूजा अर्चना की जा रही है। नवरात्र को लेकर जिले में भारी उत्साह नजर आ रहा है। वहीं क्षेत्र के पंडित श्याम दत्त मुरारी ,पंडित प्रकाश पुनेठा ,अनिल जोशी आदि ने बताया आज से नवरात्र व हिंदू नव वर्ष का शुभारंभ हो गया है उन्होंने कहा नवरात्र में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा अर्चना की जाती है। पंडित मुरारी ने बताया इस बार रौद्र नामक संवत्सर है

वर्ष के राजा बृहस्पति तथा मंगल मंत्री बने हैं। कहां इस वर्ष देश व विश्व में राजनीतिक अस्थिरता बनी रहेगी। कई देशों के बीच युद्ध होंगे अग्नि दुर्घटनाओं की ज्यादा संभावना बनी हुई है। वही नवरात्रि को लेकर पूरे जिले में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

जरूरी खबरें