रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए मजबूर करना अनैतिक :रमेश देव
Laxman Singh Bisht
2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए मजबूर करना अनैतिक :रमेश देव
(लोहाघाट )जनपद चंपावत । जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष ,प्रमुख राज्य आंदोलनकारी रमेश देव ने कहा कि आरटीई एक्ट 2009 जो कानून के रूप में 23 अगस्त 2010 में लागू हुआ था लेकिन अचानक से 01 सितंबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट द्वारा आदेश पारित होता है कि देश के वर्तमान शिक्षक जिनकी सेवा 5 वर्ष या उससे कम रह गई है उन्हें छूट देते हुए देश के 25 लाख शिक्षकों को टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए मजबूर किया जा रहा है जो शिक्षकों के साथ भेदभाव ,अन्यायपूर्ण एवं मजाक है। जिला अध्यक्ष देव ने कहा कि 2010 से पूर्व जब टेट शिक्षक पात्रता परीक्षा थी ही नहीं तो आज किस आधार पर बात कही जा रही है । देव ने कहा कि जब प्रदेश और देश मे 2010 से पूर्व उस समय के लागू नियमों पर आधारित योग्यताओं के आधार पर नियुक्तियां हुई थी तो आज 20,25,30 वर्ष की लंबी सेवा करने के बाद टेट परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए मजबूर करना उनके पूर्व अनुभव और उस समय की नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करता है । देव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अनुरोध किया है कि प्रदेश के इस प्रकरण में प्रभावित 20 हजार शिक्षकों के साथ न्याय करते हुए टेट परीक्षा से छूट दी जाए ।
विज्ञापन
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।
पिथौरागढ़:14 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत के सदमे से माँ ने सरयू नदी में छलांग लगाकर दी जान।
बाराकोट के कामाजूला में गहरी खाई में गिरी पिकअप एक की मौत एक गंभीर हायर सेंटर रेफर्।
लोहाघाट बाईपास में प्रस्तावित टनल निर्माण हेतु प्रक्रिया शुरू मिट्टी की होने लगी जांच। दो टनल है प्रस्तावित।
लोहाघाट:उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में अल्ट्रासाउंड जांच हेतु तीनों विकासखंडों का साप्ताहिक रोस्टर जारी।
लोहाघाट:यूकेडी के दिग्गज नेता काशी सिंह ऐरी पहुंचे लोहाघाट। मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं की ली बैठक।
लोहाघाट:घाट के पुराने मोटर पुल से महिला ने उफनती सरयू में लगाई छलांग मौत।
लोहाघाट:बंदेला ढेक निवासी सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह ढेक का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
लोहाघाट:होटल-ढाबों पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती 06 के चालान 2,500 रुपए वसूला संयोजन शुल्क