रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट: राईकोट कुंवर में वन विभाग ने सांप के जोड़े का किया रेस्क्यू। सुरक्षित छोड़ा प्राकृतिक आवास मे।
Laxman Singh Bisht
Mon, May 18, 2026
राईकोट में वन विभाग ने सांप के जोड़े का किया रेस्क्यू। सुरक्षित छोड़ा प्राकृतिक आवास मे।

आजकल सांपों का प्रजनन काल होने के चलते जगह-जगह जोड़े पर सांप नजर आ रहे है। आज सोमवार शाम 4:30 बजे के लगभग लोहाघाट की ग्राम सभा राईकोट कुंवर में प्रियांशु बिष्ट के मकान के आंगन में सांप का जोड़ा निकल आया। जिससे परिवार दहशत में आ गया। उनके द्वारा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप कुवर को सूचना दी गई। प्रदीप कुवर के द्वारा वन विभाग लोहाघाट को सांप निकलने की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर रेंजर लोहाघाट रमेश चंद्र जोशी के निर्देश पर बन बीट अधिकारी रोहित मेहता टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तथा सांप के जोड़े का सुरक्षित व सफल रेस्क्यू कर उन्हें उनके प्राकृतिक आवास पर सुरक्षित छोड़ दिया गया सांपों का रेस्क्यू होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। बन बीट अधिकारी रोहित मेहता ने बताया सांप धामन प्रजाति (घोड़ापछाड़)के थे ।उन्होंने बताया आजकल धामन प्रजाति के सांपों का प्रजनन काल चल रहा है ।जिस कारण अक्सर सांप जोड़ पर नजर आ रहे हैं। मेहता ने कहा सांप दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करें उन्हें मार नहीं। उन्होंने कहा धामन प्रजाति का सांप किसानों का मित्र होता है जो खेतों से चूहे व अन्य फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले छोटे जानवरों का शिकार करता है उन्होंने बताया इस प्रजाति के सांप काफी तेज दौड़ते हैं जिस कारण इन्हें घोड़ा पछाड़ भी कहा जाता है।

उन्होंने कहा इस सांप में जहर काफी कम मात्रा में पाया जाता है इसके काटने से मनुष्य को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। मेहता ने बताया दोनों सांपों को उनके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप कुवर के द्वारा मामले का संज्ञान लेने के लिए वन विभाग को धन्यवाद दिया गया। रेस्क्यू टीम में बन बीट अधिकारी ,रोहित मेहता हिमांशु ढेक, भुवन ,अनीश आदि मौजूद रहे तथा दीपक महर व राजू बोहरा के द्वारा सहयोग किया गया।
