Sunday 26th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:27वें देवीधार महोत्सव का लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। 29 जुलाई को विशाल मेंले का आयोजन

लोहाघाट: पुरानी पेंशन बहाली की मांग शिक्षक व कर्मचारियों की प्रकाश रैली कैंडल मार्च के माध्यम से सरकार को जगाने का प्

लोहाघाट:जनप्रतिनिधियों के निवेदन पर खेतीखान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान के लिए चल रहा धरना समाप्त।

नीट पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा।

लोहाघाट मास्टर प्लान 2041 को लेकर लोगों ने दर्ज कराई आपत्ति जताया विरोध।

सूचना

रिपोर्ट लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पूर्व निदेशक राज्य सहकारी संघ मोहन जोशी ( निक्कू) भाजपा में हुए शामिल सीएम धामी ने सदस्यता कराई ग्रहण।

Laxman Singh Bisht

Sat, Dec 27, 2025

पूर्व निदेशक राज्य सहकारी संघ मोहन जोशी ( निक्कू) भाजपा में हुए शामिल सीएम धामी ने सदस्यता कराई ग्रहण।लोहाघाट निवासी पूर्व निदेशक राज्य सहकारी संघ मोहन जोशी (निक्कू) ने भाजपा की रीति नीति व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों को देखते हुए आज शनिवार को देहरादून मुख्यमंत्री आवास में अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा निक्कू जोशी को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई तथा उन्हें भाजपा परिवार में शामिल होने के लिए शुभकामनाएं दी गई। भाजपा की सदस्यता मिलने पर निक्कू जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ,भाजपा प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी,भाजपा जिला अध्यक्ष चंपावत गोविंद सामंत, प्रकाश तिवारी, शंकर दत्त पांडे, दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडे , भाजपा प्रदेश महामंत्री निर्मल महरा ,पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष बगौली ,सतीश चंद्र पांडे सहित सभी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद दिया। निक्कू जोशी ने कहा उन्होंने घर वापसी की है वह पूर्ण निष्ठा के साथ पार्टी की सेवा करेंगे। तथा सरयू लिफ्ट पेयजल योजना को स्वीकृति देने के लिए सीएम धामी को धन्यवाद देते है।

जरूरी खबरें