Wednesday 22nd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:वृद्ध एवं विपन्न कलाकारों व लेखकों के लिए मासिक पेंशन और आय सीमा दोगुनी

चंपावत:जिलाधिकारी ने दिए नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश। एनकोर्ड समिति की बैठक संपन्न

चंपावत:जिलाधिकारी के पटवारियों को रोज चौकियों में बैठने के निर्देश, 10 से 12 बजे तक जनसमस्याएं सुनना अनिवार्य

चंपावत:सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम के कड़े निर्देश सड़क सुरक्षा बैठक में कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

चंपावत:ग्राम आमनी के तोक नैकना में पिछले 9 दिनों से विद्युत व्यवस्था बाधित जनता परेशान। विभाग नहीं ले रहा सज्ञान।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मडलक महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या का पूर्व विधायक फर्त्याल ने किया शुभारंभ।

Laxman Singh Bisht

Fri, Oct 24, 2025

मडलक महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या का पूर्व विधायक फर्त्याल ने किया शुभारंभ।

रंगारंग कार्यक्रम में झूमे दर्शक। सीमांत में रौनक।लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत मडलक के भगवती मंदिर में मंदिर कमेटी अध्यक्ष आनंद जोशी की अध्यक्षता व डॉक्टर सतीश चंद्र पांडे के संचालन में चल रहे महोत्सव के दूसरे दिन आज शुक्रवार को विभिन्न सांस्कृतिक दलों के द्वारा भव्य रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के दूसरे दिन की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल व विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख लोहाघाट महेंद्र सिंह ढेक के द्वारा किया गया दोनों अतिथियों के द्वारा सीमांत क्षेत्र में भव्य महोत्सव के आयोजन के लिए मंदिर कमेटी व क्षेत्रीय जनता की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया इस दौरान कमेटी के द्वारा अतिथियों का भव्य स्वागत कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक संध्या में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए सांस्कृतिक दलों व स्थानीय कलाकारों के द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जा रही है। महोत्सव का आनंद लेने सैकड़ो की तादात में दर्शक महोत्सव स्थल में पहुंचे हैं और रंगारंग कार्यक्रमों का भरपूर आनंद ले रहे हैं। कार्यक्रम संचालक डॉक्टर सतीश चंद्र पांडे ने बताया आज रात्रि को भी रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन जारी रहेगा इसके बाद महोत्सव का समापन किया जाएगा। उन्होंने बताया महोत्सव में मंदिर कमेटी के अलावा क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधियों व जनता के द्वारा भरपूर सहयोग दिया जा रहा है। जिसका सीमांत क्षेत्र की जनता के द्वारा भरपूर आनंद उठाया जा रहा है। मंदिर कमेटी अध्यक्ष आनंद जोशी ने महोत्सव की अपार सफलता के लिए मंदिर कमेटी, क्षेत्रीय जनता व समस्त सहयोगियों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में मंदिर समिति उपाध्यक्ष संतोक सिंह धोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश पांडे ,सचिव दया कृष्ण उपाध्याय ,कोषाध्यक्ष अमरनाथ सिंह बोरा ,पुजारी शेखर पांडे ,प्रधान महेश चंद जोशी, पूर्व प्रधान भुवन भट्ट ,मीडिया प्रभारी पंडित प्रवीन पांडे सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें