Thursday 28th of May 2026

ब्रेकिंग

पिथौरागढ़:चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ी सामग्री सोशल मीडिया में शेयर करने पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

जंगल में लगा रहे थे आग पुलिस ने किया गिरफ्तार। मुकदमा दर्ज

चम्पावत में रेस्टोरेंट और पिज्जा सेंटर्स पर खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण

लोहाघाट:तूफान प्रभावित पंचेश्वर घाटी मे पहुंच उद्यान विभाग नुकसान का किया आकलन

लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 28 मई को खड़ी बाजार में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:19 मार्च से नवरात्र रौद्र नामक संवत्सर बृहस्पति राजा मंगल बने मंत्री ।

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 18, 2026

19 मार्च से नवरात्र रौद्र नामक संवत्सर बृहस्पति राजा मंगल बने मंत्री ।

भारत एवं विश्व का सामाजिक एवं राजनीतिक वातावरण रहेगा तनावपूर्ण एवं अशांत।

देश में झगड़ा सांप्रदायिक हिंसा लूटमार एवं अग्नि घटनाओं का रहेगा बोलबाला। बनी रहेगी राजनीतिक अस्थिरता

लोहाघाट के बालाजी ज्योतिष एवं वास्तु केंद्र के स्वामी पंडित श्याम दत्त शास्त्री ने समस्त क्षेत्र वासियों को रौद्र नामक संवत्सर की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बताया। कल 19 मार्च से नवरात्र वह हिंदू नव वर्ष का प्रारंभ हो रहा है। शास्त्री श्याम दत्त मुरारी ने रौद्र नामक संवत्सर का फल बताते हुए कहा कुछ देशों के राष्ट्रीय प्रमुख शत्रु राष्ट्रों के साथ टकराव एवं युद्ध करने में तत्पर रहेंगे पृथ्वी के कुछ क्षेत्रों में युद्ध रक्तपात की स्थिति बने रहेगी। उन्होंने बताया वर्ष के राजा बृहस्पति ग्रह का फल प्रशिक्षित एवं कुशल लोग प्रतिष्ठित एवं सम्मानित होंगे ,धर्म परायण लोग यज्ञ, होम ,धर्म प्रचार आदि शुभ कार्यों में प्रवृत्त होंगे ।धार्मिक एवं सांस्कृतिक समागम अधिक होंगे तथा सरकार द्वारा जन विरोधी फैसले भी लिए जाएंगे। पंडित मुरारी ने आगे बताते हुए कहा वर्ष के मंत्री मंगल ग्रह का फल विश्व एवं भारत का सामाजिक एवं राजनीतिक वातावरण अनिश्चित, तनावपूर्ण एवं अशान्त रहेगा विश्व के अनेक देशों में टकराव उपद्रव विद्रोह की प्रवृत्तियां बढ़ेंगी लोगों में क्रोध ,उत्तेजना एवं धन लोलुपता की भावना अधिक बड़ेगी। झगड़े , सांप्रदायिक हिंसा, साईबर ठगी , लूटमार एवं अग्निकांड की घटनाएं इस वर्ष अधिक होगी।सीमाओं पर युद्ध के बादल मडराते रहेंगे।सोना ,चांदी,हीरा आदि धातु में जबरजस्त तेजी का सामना करना पड़ेगा । पंडित मुरारी ने कहा चैत्र शुक्ल पक्ष 19 मार्च 2026 के दिन प्रातः 6:53 के बाद प्रथम नवरात्र माना जाएगा इस दिन संवत्सर पूजन, कलश स्थापना सहित पंचदेव पूजन करना तथा दुर्गा सप्तशती का पाठ करना शुभ एवं कल्याणकारी माना जाता है । द्वितीया तिथि/ दूसरा नवरात्रा शुक्रवार 20 मार्च / तृतीया तिथि/तीसरा नवरात्रा शनिवार 21 मार्च / चतुर्थी तिथि/ चौथा नवरात्र रविवार 22 मार्च 2026/ पंचमी तिथि/पांचवा नवरात्र सोमवार 23 मार्च / षष्ठी तिथि /छठा नवरात्र मंगलवार 24 मार्च / सप्तमी तिथि/सातवां नवरात्र बुधवार 25 मार्च / अष्टमी तिथि/आठवां नवरात्र (श्री दुर्गा अष्टमी)गुरुवार 26 मार्च 2026 एवं (रामनवमी) / नवमी तिथि श्री दुर्गा नवमी शुक्रवार 27 मार्च 2026 तथा नवरात्र व्रत पारायण दशमी तिथि शनिवार 28 मार्च को होगा। शास्त्री सम्राट मुरारी ने बताया संवत्सर प्रतिपदा के दिन मेष , सिंह , धुन राशि के जातकों को चंद्रमा अपैठ है।संक्रांति के अनुसार कर्क ,वृश्चिक ,मीन राशि के जातकों को चंद्रमा अपैठ है।चंद्र अपैठ शांति के लिए दुर्गा सप्तशती का पाठ,चांदी, चावल ,दही ,सफेद वस्त्र, दक्षिणा आदि का दान करना शुभ होता है।

(किसी भी प्रकार की ग्रह संबंधी समस्या के समाधान के लिए संपर्क करें)

श्री बालाजी ज्योतिष एवं वास्तु केंद्र लोहाघाट, जिला . चंपावत (उत्तराखंड)🚩

पंडित . श्याम दत्त "शास्त्री"

( ज्योतिषाचार्य ) मोबाइल 7355151695

जरूरी खबरें