Sunday 26th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:27वें देवीधार महोत्सव का लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। 29 जुलाई को विशाल मेंले का आयोजन

लोहाघाट: पुरानी पेंशन बहाली की मांग शिक्षक व कर्मचारियों की प्रकाश रैली कैंडल मार्च के माध्यम से सरकार को जगाने का प्

लोहाघाट:जनप्रतिनिधियों के निवेदन पर खेतीखान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान के लिए चल रहा धरना समाप्त।

नीट पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा।

लोहाघाट मास्टर प्लान 2041 को लेकर लोगों ने दर्ज कराई आपत्ति जताया विरोध।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सीमांत के पंडित प्रवीन पांडे बने चंपावत भाजपा किसान मोर्चा जिला संयोजक।

Laxman Singh Bisht

Fri, Dec 19, 2025

सीमांत के पंडित प्रवीन पांडे बने चंपावत भाजपा किसान मोर्चा जिला संयोजक।चंपावत जिले के विकासखंड लोहाघाट के नेपाल सीमा से लगे बगोटी गांव के भाजपा कार्यकर्ता क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पंडित प्रवीन पांडे को भाजपा ने चंपावत किसान मोर्चा जिला संयोजक नियुक्त किया है। दायित्व मिलने पर पंडित प्रवीन पांडे ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ,पार्टी हाई कमान ,भाजपा जिला गोविंद सामंत अध्यक्ष व भाजपा पदाधिकारियो को धन्यवाद दिया। पंडित प्रवीन पांडे ने कहा भाजपा वह पार्टी है जो अपने छोटे से छोटे व दूरस्थ क्षेत्र में रहने वाले कार्यकर्ता का भी ध्यान रखती है। उन्होंने कहा पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका वह पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। पंडित प्रवीण पांडे के किसान मोर्चा जिला संयोजक मनोनीत होने पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत ,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र बोरा ,पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष बगोली ,चंद्रशेखर बगोली, भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर सहित कई लोगों ने शुभकामनाएं दी है।

जरूरी खबरें