Sunday 2nd of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट: वन विभाग ने लड़ी धूरा मंदिर परिसर में किया वृहद् वृक्षारोपण

बाराकोट: सरस्वती शिशु मंदिर शाखा मष्टा में गुरु पूजन उत्सव मनाया गया

चंपावत:कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सांसद पप्पू यादव के खिलाफ पाटी थाने मे तहरीर मुकदमा दर्ज करने की मांग

चंपावत:जिलाधिकारी से भिंगराड़ा में पक्के नाले के निर्माण की मांग हो रहा है बड़ा खतरा।

चंपावत:कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से न हो बाहर: जिलाधिकारी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:ओला वृष्टि से बागवान भूपाल सिंह रावत को भारी नुकसान। 100 नाली भूमि की गई है बागवानी

Laxman Singh Bisht

Fri, May 29, 2026

ओला वृष्टि से बागवान भूपाल सिंह रावत को भारी नुकसान। 100 नाली भूमि की गई है बागवानी

आडू ,खुमानी, सेव ,पुलम ,ड्रैगन फ्रूट्स ,कीवी व आलू की फसल तबाह।

लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत डिग्डा गांव के बागवान भूपाल सिंह रावत को गुरुवार को हुई मूसलाधार ओला वृष्टि से भारी नुकसान हुआ है। भूपाल सिंह रावत ने अपनी कड़ी मेहनत से लगभग सौ नाली भूमि में खेती बाड़ी की गई थी। भूपाल सिंह रावत व उनके परिजनों की मेहनत से उनके खेतों में बड़ी संख्या में आडू ,खुमानी, सेव ,पुलम ,ड्रैगन फ्रूट्स ,कीवी के फलों से पेड़ लदे हुए थे। और बड़ी तादाद में उनके द्वारा अपने खेतों में आलू की फसल उगाई गई थी। बागवान भूपाल सिंह रावत ने बताया गुरुवार को हुई भारी बारिश व ओला वृष्टि से उनके फलों से लदे पेड़ों को भारी नुकसान पहुंचा है।

ओलों से उनके आडू ,खुमानी, सेव ,पुलम ,ड्रैगन फ्रूट्स ,कीवी फलों के साथ साथ आलू की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। जिससे उनकी व उनके परिजनों की पूरी मेहनत मिट्टी में मिल गई। रावत ने कहा अपने खेतों में तैयार किए गए कृषि उत्पादों से ही वह अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। पर ओलो ने उनकी पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया है। कहा ओलो से उन्हें हजारों रुपए का नुकसान हो चुका है।

उन्होंने प्रशासन से उनकी मदद करने की गुहार लगाइ है। रावत ने प्रशासन से उनके बगीचे का निरीक्षण कर हुए नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की है। फिलहाल ओलो से हुए भारी नुकसान से भूपाल सिंह रावत व उनका परिवार मायूस है।

जरूरी खबरें