Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया गया कृत्रिम बुद्धिमत्ता ( एआई) का प्रशिक्षण

चंपावत:दुष्कर्म के दोषी को 10 साल का कठोर कारावास, एक लाख का जुर्माना जिला सत्र न्यायाधीश का फैसला

लोहाघाट:प्रेमनगर पाटन की महिलाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, पंचायत घर परिसर को बनाया स्वच्छ व सुंदर

लोहाघाट:जन सुरक्षा के लिए खतरा बनी देवदार की टहनी का फायर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किया निस्तारण।

दून:नंदा की चौकी पुल एप्रोच धसने के मामले में अधिशासी अभियंता सहित तीन अभियंता निलंबित

सूचना

: लोहाघाट:जीआईसी खेतीखान की प्रवक्ता कमला वेदी की पुस्तक( कब आओगे द्वार) का हुआ विमोचन  

Laxman Singh Bisht

Mon, Oct 2, 2023
  जीआईसी खेतीखान में हिन्दी प्रवक्ता और कवयित्री कमला वेदी की नई पुस्तक कब आओगे द्वार का विमोचन किया गया। प्रवक्ता वेदी की अब तक आठ साझा संग्रह और चौथी बार व्यक्तिगत काव्य संग्रह का विमोचन हुआ है। खेतीखान जीआईसी सभागार में प्रधानाचार्य धीरज सिंह चौहान की अध्यक्षता पर आयोजित कार्यक्रम में शिक्षिका और कवियत्री कमला वेदी की पुस्तक कब आओगे द्वार का विमोचन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिन्दी साहित्य भारती के प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह देव ताऊ रहे। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य चिरंजी लाल वर्मा और गोपाल मनराल रहे। पुस्तक की चर्चा विद्यासागर लोहनी जी ने की। इस दौरान दिनेश पनेरू, कवीन्द्र बरफाल,रमेश लाल टम्टा आदि ने अपनी रचनाएं सुनाई। संचालन डॉ. दिवाकर भट्ट ने किया। यहां जितेन्द्र कुमार पचौरी, मधुसूदन जोशी,हरीश गहतोड़ी, घनश्याम भट्ट,संदीप कलखुंड़िया, मनोज कुमार, तृप्ति भट्ट, कविता ढेक, गौरव, नितिन संजना, हर्षिता आदि रहे।

जरूरी खबरें