Sunday 2nd of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट: वन विभाग ने लड़ी धूरा मंदिर परिसर में किया वृहद् वृक्षारोपण

बाराकोट: सरस्वती शिशु मंदिर शाखा मष्टा में गुरु पूजन उत्सव मनाया गया

चंपावत:कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सांसद पप्पू यादव के खिलाफ पाटी थाने मे तहरीर मुकदमा दर्ज करने की मांग

चंपावत:जिलाधिकारी से भिंगराड़ा में पक्के नाले के निर्माण की मांग हो रहा है बड़ा खतरा।

चंपावत:कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से न हो बाहर: जिलाधिकारी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:गोल्ज्यू कॉरिडोर परियोजना को मिली बड़ी सौगात, 1.504 हेक्टेयर भूमि पर्यटन विभाग को हस्तांतरित

Laxman Singh Bisht

Fri, May 29, 2026

गोल्ज्यू कॉरिडोर परियोजना को मिली बड़ी सौगात, जन सुविधाओं के विकास हेतु 1.504 हेक्टेयर भूमि पर्यटन विभाग को हस्तांतरित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदर्श चम्पावत विजन को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की “आदर्श चम्पावत” की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में गोल्ज्यू कॉरिडोर परियोजना के अंतर्गत जन सुविधाओं के विकास हेतु भूमि हस्तांतरण की महत्वपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण की गई है। इस क्रम में जनपद चम्पावत की तहसील चम्पावत के ग्राम चम्पावत की गैर ज०वि० खतौनी के खाता संख्या 314, बसरा संख्या 6721 के खसरा संख्या 6721 रकवा 1.504 हेक्टेयर भूमि, जो हाईस्कूल कमेटी चम्पावत के नाम श्रेणी 1 (क) हिस्सेदार के रूप में राजस्व अभिलेखों में दर्ज है, को पर्यटन विभाग, उत्तराखण्ड शासन के नाम निःशुल्क हस्तांतरण एवं नामांतरण की स्वीकृति प्रदान की गई है।यह स्वीकृति गोल्ज्यू कॉरिडोर परियोजना के अंतर्गत क्षेत्र में आवश्यक जन सुविधाओं एवं पर्यटन अवस्थापना के विकास के उद्देश्य से प्रदान की गई है। उक्त भूमि का उपयोग केवल स्वीकृत परियोजना एवं लोक प्रयोजन के लिए ही किया जाएगा। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि भूमि पर किसी प्रकार की धार्मिक अथवा ऐतिहासिक महत्व की संरचना प्रभावित न हो तथा परियोजना का संचालन निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुरूप किया जाए।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि परियोजना से जुड़े समस्त कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए, ताकि जनपद में पर्यटन विकास को नई गति मिल सके। उन्होंने कहा कि गोल्ज्यू कॉरिडोर परियोजना क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं धार्मिक पहचान को सशक्त करने के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगी।उन्होंने कहा कि चम्पावत जनपद को पर्यटन, संस्कृति और जन सुविधाओं के दृष्टिकोण से एक आदर्श जनपद के रूप में विकसित करने हेतु जिला प्रशासन प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। गोल्ज्यू देवता से जुड़ी आस्था एवं धार्मिक महत्व को देखते हुए इस कॉरिडोर के विकसित होने से श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।जिलाधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा भूमि हस्तांतरण की स्वीकृति विभिन्न निर्धारित शर्तों एवं प्रतिबंधों के अधीन प्रदान की गई है। गोल्ज्यू कॉरिडोर परियोजना को जनपद चम्पावत के समग्र विकास एवं पर्यटन संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इससे न केवल स्थानीय नागरिकों को सुविधाएं प्राप्त होंगी, बल्कि राज्य सरकार की आदर्श चम्पावत परिकल्पना को भी मजबूती मिलेगी।

जरूरी खबरें