रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:समस्याओं से जूझता लोहाघाट का राजकीय जिला शाखा पुस्तकालय। छात्र परेशान
Laxman Singh Bisht
समस्याओं से जूझता लोहाघाट का राजकीय जिला शाखा पुस्तकालय। छात्र परेशान

नेट की दिक्कत व पुस्तकों के अभाव में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई हो रही है बाधित।
अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद नहीं किया जा रहा है छात्रों की समस्या का समाधान।

राजकीय पुस्तकालय के छात्र छात्राओं ने जिलाधिकारी चंपावत से लगाई समस्या के समाधान की गुहार।

शिक्षा विभाग की लापरवाही के चलते लोहाघाट का राजकीय जिला शाखा पुस्तकालय वर्तमान में बदहाली के दौर से गुजर रहा है। इस पुस्तकालय में लोहाघाट क्षेत्र के कई छात्र-छात्राएं अपना भविष्य बनाने के लिए पढ़ाई करने आते हैं पर राजकीय पुस्तकालय में सुविधाओं की कमी के चलते छात्र छात्राओं को कई दिक्कतो का सामना करना पड़ता है। छात्र-छात्राओं ने बताया राजकीय पुस्तकालय लोहाघाट में पिछले कुछ समय से इंटरनेट सही प्रकार से कार्य नहीं कर रहा है जिससे ऑनलाइन अध्ययन एवं शैक्षणिक कार्य करने में काफी कठिनाई हो रही है। छात्र छात्रों ने बताया अध्ययन के लिए आवश्यक पुस्तकें भी पुस्तकालय में उपलब्ध नहीं है जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है इसके अलावा शौचालय की सही प्रकार से स्वच्छता ना होने के कारण शौचालय में पानी जमा हो रहा है जिससे गंदगी और दुर्गंध फैल रही है। छात्र-छात्राओं ने कहा विभागीय अधिकारी को सूचना देने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। छात्र-छात्राओं ने जिलाधिकारी चंपावत से लोहाघाट के राजकीय पुस्तकालय में पुस्तकों की उपलब्धता के साथ-साथ नेट व्यवस्था सही करने तथा स्वच्छता व्यवस्था ठीक करने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग की है। मालूम हो राजकीय पुस्तकालय में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अध्ययन के लिए आते हैं। क्षेत्रीय लोगों ने कहा राजकीय पुस्तकालय में प्रशासन ने छात्रों के भविष्य को देखते हुए पुस्तकालय की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखनी चाहिए ।कहा यह वह स्थान है जहां से छात्र-छात्राएं अपना भविष्य बनाते हैं।
विज्ञापन
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।
पिथौरागढ़:14 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत के सदमे से माँ ने सरयू नदी में छलांग लगाकर दी जान।
बाराकोट के कामाजूला में गहरी खाई में गिरी पिकअप एक की मौत एक गंभीर हायर सेंटर रेफर्।
लोहाघाट बाईपास में प्रस्तावित टनल निर्माण हेतु प्रक्रिया शुरू मिट्टी की होने लगी जांच। दो टनल है प्रस्तावित।
लोहाघाट:उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में अल्ट्रासाउंड जांच हेतु तीनों विकासखंडों का साप्ताहिक रोस्टर जारी।
लोहाघाट:यूकेडी के दिग्गज नेता काशी सिंह ऐरी पहुंचे लोहाघाट। मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं की ली बैठक।
लोहाघाट:घाट के पुराने मोटर पुल से महिला ने उफनती सरयू में लगाई छलांग मौत।
लोहाघाट:बंदेला ढेक निवासी सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह ढेक का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
लोहाघाट:होटल-ढाबों पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती 06 के चालान 2,500 रुपए वसूला संयोजन शुल्क