Friday 29th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:तंबाकू छोड़ो, जिंदगी जोड़ो” : बच्चों ने उठाई जागरूकता की मशाल, एसीएमओ बोले गांव-गांव पहुंचाएं संदेश

चंपावत:पाटी नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद पर 4 वार्डों में हुए 16 नामांकन गर्माया राजनीतिक माहौल।

लोहाघाट:आईआईटी मद्रास के प्रोफेसर डॉ. प्रेम बल्लभ बिष्ट ने गुरुकुलम एकेडमी के विद्यार्थियों का किया मार्गदर्शन

चंपावत:जो बोले सो निहाल के नारों से गूंजी लधिया घाटी रीठा साहिब में जोड़ मेले का शुभारंभ

लोहाघाट:गोल्ज्यू कॉरिडोर परियोजना को मिली बड़ी सौगात, 1.504 हेक्टेयर भूमि पर्यटन विभाग को हस्तांतरित

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:ग्राम प्रधानों की बैठक से नदारद रहे ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ग्राम प्रधानों ने लगाया अवहेलना के आरोप।

Laxman Singh Bisht

Fri, May 29, 2026

ग्राम प्रधानों की बैठक से नदारद रहे ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ग्राम प्रधानों ने लगाया अवहेलना के आरोप।

ग्राम प्रधान संगठन ने जताई नाराजगी डीएम को दिया शिकायती पत्र। कार्यवाही की मांग।

एक वर्ष पूर्ण होने के बावजूद चार्ज न देने पर भी ग्राम प्रधानों मे गहरी नाराजगी आंदोलन की दी चेतावनी।

ग्राम प्रधान संगठन लोहाघाट के द्वारा लोहाघाट ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारियों पर उनकी अवहेलना करने वह उनकी बातें ना सुनने का गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार को शिकायती पत्र भेजा है तथा मामले में कार्रवाई की मांग की है। आज सोमवार को ग्राम प्रधान संगठन ब्लॉक लोहाघाट के अध्यक्ष पवन भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया। आज 29 मई को लोहाघाट ब्लॉक सभागार में प्रधान संगठन की बैठक ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों, खंड विकास अधिकारी व सहायक पंचायत विकास अधिकारी के साथ होने थी । पर बैठक में किसी भी ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के द्वारा अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं की गई। पवन भट्ट ने कहा जो ग्राम प्रधानों का सरासर अपमान एवं अवहेलना है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा ग्राम विकास अधिकारी सरासर अपनी मनमानी करना चाहते हैं ।जबकि सहायक पंचायत विकास अधिकारी के द्वारा सभी ग्राम विकास अधिकारियों को बैठक की सूचना दी गई थी। ग्राम प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष व ग्राम प्रधानों ने जिलाधिकारी चंपावत से समस्त ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को कार्य प्रणाली में सुधार लाने तथा ग्राम प्रधानों की किसी भी वार्ता या बैठक में उपस्थित रहने के लिए आदेशित करने की मांग की । साथ ही चेतावनी दी है अगर भविष्य में ग्राम विकास अधिकारियों के द्वारा इस प्रकार की कार्य प्रणाली अपनाई जाती है तो ग्राम प्रधान संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी ग्राम विकास अधिकारियों की होगी। इसके अलावा ग्राम प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष पवन भट्ट व पदाधिकारियो ने बताया ग्राम प्रधानों का चुनाव हुए लगभग एक वर्ष बीत चुका है पर उसके बावजूद अभी तक उन्हें विधिवत चार्ज नहीं दिया गया है। जो विभाग की घोर लापरवाही है। ग्राम प्रधान संगठन ने सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) से मांग करते हुए कहा समस्त ग्राम प्रधानों को एक सप्ताह के भीतर चार्ज दिलवाया जाए साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि ग्राम पंचायत से संबंधित समस्त रिकॉर्ड ग्राम पंचायत कार्यालय में उपलब्ध कराया जाए। ग्राम प्रधानों में ग्राम पंचायत विकास अधिकारियो की कार्य प्रणाली को लेकर गहरा आक्रोश है ग्राम प्रधानों ने कहा ग्राम विकास अधिकारियों की इस प्रकार की कार्य प्रणाली से गांव के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। अब ग्राम प्रधानों की बैठक से ग्राम विकास अधिकारी क्यों नदारद रहे यह जांच का विषय है ।नाराजगी जताने में डॉ. अमर सिंह कुटियाल, संजय पांडेय, त्रिभुवन तिवारी, देवेंद्र अधिकारी, मनोज सामंत, महेश जोशी, पंकज बोहरा, प्रीतम अधिकारी,पुष्कर गिरी,प्रदीप देव सहित कई ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

जरूरी खबरें