रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पीएम श्री जीआईसी दिगालीचौड़ में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी खेल प्रतियोगिता का शानदार आगाज
Laxman Singh Bisht
पीएम श्री जीआईसी दिगालीचौड़ में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी खेल प्रतियोगिता का शानदार आगाज

लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत ढोरजा संकुल के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) दिगालीचौड़ में बुधवार को 'मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना' के तहत संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रभारी प्रधानाचार्य अर्जुन सिंह छतोला की अध्यक्षता और शिक्षक बृजेश ढेक के संचालन में कुल 10 से अधिक विद्यालय के 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 60 से अधिक बालक-बालिकाओं ने विभिन्न शारीरिक दक्षता स्पर्धाओं में बढ़-चढ़कर अपना दमखम दिखाया।प्रतियोगिता के अंतर्गत बच्चों की खेल प्रतिभा और फुर्ती को परखने के लिए 30 मीटर दौड़, 600 मीटर दौड़, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप, मेडिसिन बॉल पट, 6x10 मीटर शटल रन और फॉरवर्ड बैंड एंड रीच जैसी कई स्पर्धाएं आयोजित की गईं।

इस आयोजन में मुख्य रूप से जीआईसी दिगालीचौड़ सहित राजकीय प्राथमिक विद्यालय (जीपीएस) मनाड़ूंगा, कोटबसान, टाकना, पिल्खी, चौडला और राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय (जीयूपीएस) पोखरी बोहरा तथा बिल्डधार के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।इन्होंने निभाई व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी खेल आयोजनों को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने में शिक्षकों की अहम भूमिका रही। प्रतियोगिता में निर्णायक (रेफरी) का दायित्व श्रीमती भगवती भट्ट, श्रीमती गार्गी गंगवार, नीरज नाथ, बृजेश ढेक, श्रीमती तारा अधिकारी, नरेश फरत्याल, बृजेश कुँवर, नरेश सिंह बोरा, शरद जोशी और श्रीमती हिमा टम्टा ने निभाया।वहीं, खिलाड़ियों के प्रदर्शन के सटीक अभिलेखीकरण (डॉक्यूमेंटेशन) का कार्य श्रीमती कंचन आर्य, नवीन भट्ट और गणेश बोहरा द्वारा किया गया।

पूरे कार्यक्रम की शानदार झलकियों को कैमरे में कैद करने (फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी) का कार्यभार अदिति जोशी और राहुल ने बखूबी संभाला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के द्वारा बेहतर प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत
लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।
लोहाघाट:सीएम धामी के जन्मदिन पर जीआईसी मडलक में पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ। मेधावी छात्र छात्राएं हुई सम्मानित
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।