Wednesday 22nd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:दिल्ली में छात्रो पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में लोहाघाट में छात्र-छात्राओं ने निकाली आक्रोश रैली।

चंपावत:वृद्ध एवं विपन्न कलाकारों व लेखकों के लिए मासिक पेंशन और आय सीमा दोगुनी

चंपावत:जिलाधिकारी ने दिए नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश। एनकोर्ड समिति की बैठक संपन्न

चंपावत:जिलाधिकारी के पटवारियों को रोज चौकियों में बैठने के निर्देश, 10 से 12 बजे तक जनसमस्याएं सुनना अनिवार्य

चंपावत:सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम के कड़े निर्देश सड़क सुरक्षा बैठक में कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट: गुलदार ने थुवा महरा में दिनदहाड़े गाय को उतारा मौत के घाट। वन विभाग के टीम पहुंची मौके पर।

Laxman Singh Bisht

Sat, Oct 25, 2025

गुलदार ने थुवा महरा में दिनदहाड़े गाय को उतारा मौत के घाट। वन विभाग के टीम पहुंची मौके पर। लोहाघाट क्षेत्र में गुलदार का आतंक दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। आज शनिवार 25 अक्टूबर की दोपहर को गुलदार ने लोहाघाट के बिसंग क्षेत्र के थुवा महरा ग्राम पंचायत में घर से कुछ दूरी पर घास चल रही गाय पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। जिसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा वन विभाग लोहाघाट को दी गई। लोहाघाट रेंजर नारायण दत्त पांडे के निर्देश पर बन बीट अधिकारी रोहित मेहता व हिमांशु ढेक घटनास्थल पर पहुंचे। बन बीट अधिकारी मेहता ने बताया गुलदार ने थुवा महरा ग्राम पंचायत निवासी विपिन देव की गाय को आज दोपहर करीब 01 से 02 बजे के बीच गाय को निवाला बनाया गया। सूचना पर वन क्षेत्रधिकारी के निर्देश पर उनके द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौका मुआयना कर वारदात का आकलन कर पंचायतनामे की कार्रवाई की गई। वहीं घटना से ग्रामीणों में दहशत है ग्रामीणों ने वन विभाग से पीड़ित को मुआवजा देने की मांग की गई है। वही रेंजर लोहाघाट ने बताया पीड़ित को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।

जरूरी खबरें