Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

बाराकोट: अपने अपने बूथों व शक्ति केंद्रो को करे मजबूत :पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा

सूचना

: लोहाघाट:स्वास्थ्य विभाग ने अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों को सम्मानित कर किया स्वास्थ्य परीक्षण

Laxman Singh Bisht

Fri, Oct 27, 2023
स्वास्थ्य विभाग ने अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों को सम्मानित किया शुक्रवार अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और परिवार कल्याण विभाग के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सोनाली मंडल की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के द्वारा क्षेत्र के बुजुर्गों को सम्मानित कर उनका आशीर्वाद लिया तथा बुजुर्गों को हर संभव मदद का भरोसा दिया वहीं चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सोनाली मंडल ने बताया अंतरराष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के अवसर पर क्षेत्र के बुजुर्गों को सम्मानित कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया वहीं बुजुर्गों के द्वारा अस्पताल में बुजुर्गों को इलाज में वरीयता देने तथा पर्ची काटने के लिए अलग से लाइन बनाने तथा जांच व ओपीडी में बुजुर्गों को बरियता देने की मांग करी गई बुजुर्गों की मांग पर डॉक्टर सोनाली मंडल ने सभी बुजुर्गों का आश्वासन देते हुए कहा बुजुर्गों की इस मांग पर जल्द कार्रवाई करी जाएगी बुजुर्गों को अस्पताल में उपचार के लिए वरीयता देने के साथ-साथ अच्छे से अच्छा उपचार दिया जाएगा डाक्टर मंडल ने बुजुर्गों से कहा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कोई भी समस्या या परेशानी होने पर उनसे संपर्क कर सकते हैं वहीं बुजुर्गों ने भी सम्मानित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग व पालिका अध्यक्ष को धन्यवाद दिया कार्यक्रम का संचालन फार्मासिस्ट मुकुल राय का रहा इस मौके पर खंड कार्यक्रम प्रबंधक राकेश पंत ,ब्लॉक लेखाकार उमेश जोशी एलडी जोशी ,निर्मला पुनेठा संतोष चंद, सरोज पुनेठा, सुनीता व आशाए मौजूद रही

विज्ञापन

जरूरी खबरें