Sunday 2nd of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट: वन विभाग ने लड़ी धूरा मंदिर परिसर में किया वृहद् वृक्षारोपण

बाराकोट: सरस्वती शिशु मंदिर शाखा मष्टा में गुरु पूजन उत्सव मनाया गया

चंपावत:कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सांसद पप्पू यादव के खिलाफ पाटी थाने मे तहरीर मुकदमा दर्ज करने की मांग

चंपावत:जिलाधिकारी से भिंगराड़ा में पक्के नाले के निर्माण की मांग हो रहा है बड़ा खतरा।

चंपावत:कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से न हो बाहर: जिलाधिकारी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:गर्मी ने बढ़ाई मुसीबत नगर के चौक-चौराहों पर नहीं लगे हैं वाटर कूलर।

Laxman Singh Bisht

Tue, May 26, 2026

गर्मी ने बढ़ाई मुसीबत नगर के चौक-चौराहों पर नहीं लगे हैं वाटर कूलर।

भीषण गर्मी में लोहाघाट नगर में प्रशासन से वाटर कूलर लगाने की मांग।चंपावत जिले के लोहाघाट नगर में गर्मी अपने चरम पर है।लेकिन लोगों को राहत देने के नगर में कहीं भी वाटर कूलर नहीं लगे हुए हैं। जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भीषण गर्मी में ठंडा पानी तक नसीब नहीं हो पा रहा। लोगों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा लोहाघाट नगर के चौक चौराहो व स्टेशन में वाटर कूलर लगाए जाए ताकि गर्मी में स्थानीय लोगों , स्कूली छात्र-छात्राओं व यात्रियों को राहत मिल सके। लोगों व व्यापारियों का कहना है कि उन्हें पीने के ठंडे पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। पर प्रशासन का इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं है। लोगों ने कहा लोहाघाट नगर में बड़ी संख्या में दूर दराज क्षेत्रों से सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण पहुंचते है भीषण गर्मी में उनकी पेयजल के लिए कोई भी व्यवस्था ना तो टैक्सी स्टैंड में ना बस स्टेशन में की गई है ।नगर के चौराहो व बस स्टेशन व टैक्सी स्टैंड में कहीं भी वाटर कूलर प्रशासन के द्वारा नहीं लगाए गए । जिस कारण उन्हें पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है या पानी की बोतल को खरीद कर पीना पड़ता है। जनता ने भीषण गर्मी में प्रशासन से नगर के प्रमुख चौराहो , टैक्सीस्टैंडो व बस स्टेशन में वाटर कूलर लगाने की मांग की है ताकि लोगों को गर्मी में ठंडा व साफ पानी उपलब्ध हो।

जरूरी खबरें