Friday 29th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:तंबाकू छोड़ो, जिंदगी जोड़ो” : बच्चों ने उठाई जागरूकता की मशाल, एसीएमओ बोले गांव-गांव पहुंचाएं संदेश

चंपावत:पाटी नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद पर 4 वार्डों में हुए 16 नामांकन गर्माया राजनीतिक माहौल।

लोहाघाट:आईआईटी मद्रास के प्रोफेसर डॉ. प्रेम बल्लभ बिष्ट ने गुरुकुलम एकेडमी के विद्यार्थियों का किया मार्गदर्शन

चंपावत:जो बोले सो निहाल के नारों से गूंजी लधिया घाटी रीठा साहिब में जोड़ मेले का शुभारंभ

लोहाघाट:गोल्ज्यू कॉरिडोर परियोजना को मिली बड़ी सौगात, 1.504 हेक्टेयर भूमि पर्यटन विभाग को हस्तांतरित

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:आईआईटी मद्रास के प्रोफेसर डॉ. प्रेम बल्लभ बिष्ट ने गुरुकुलम एकेडमी के विद्यार्थियों का किया मार्गदर्शन

Laxman Singh Bisht

Fri, May 29, 2026

आईआईटी मद्रास के प्रोफेसर डॉ. प्रेम बल्लभ बिष्ट ने गुरुकुलम एकेडमी के विद्यार्थियों का किया मार्गदर्शन

गुरुकुलम एकेडमी, लोहाघाट में आज शुक्रवार को कक्षा 10, 11 एवं 12 के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष प्रेरणादायी मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT Madras) के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. प्रेम बल्लभ बिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान डॉ. बिष्ट ने विद्यार्थियों को शिक्षा, वैज्ञानिक सोच, अनुशासन तथा जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, निरंतर सीखने की भावना और सकारात्मक सोच के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।उन्होंने अपने संबोधन में दैनिक जीवन की अनेक सामान्य बातों और घटनाओं को विज्ञान से जोड़ते हुए विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया। उनके द्वारा दिए गए उदाहरणों ने विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और रुचि को और अधिक बढ़ाया। साथ ही उन्होंने गणित के महत्व पर विशेष बल देते हुए कहा कि विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए गणित की मजबूत समझ अत्यंत आवश्यक है।डॉ. प्रेम बल्लभ बिष्ट का जन्म उत्तराखंड के चम्पावत जनपद के ग्राम डडा़ (कुलेठी) में हुआ। प्रारम्भिक शिक्षा चम्पावत से प्राप्त करने के बाद उन्होंने भौतिक विज्ञान में उच्च शिक्षा एवं पीएचडी की तथा वर्तमान में IIT Madras में भौतिक विज्ञान के वरिष्ठ प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं। वे अल्ट्राफास्ट लेज़र स्पेक्ट्रोस्कोपी, नॉन-लीनियर ऑप्टिक्स एवं फोटोनिक्स के क्षेत्र में विशेषज्ञ माने जाते हैं।उन्होंने जापान एवं अमेरिका सहित विभिन्न देशों में भी कार्य किया है। अपने व्यस्त शैक्षणिक जीवन के बावजूद वे अपनी जड़ों और पहाड़ से निरंतर जुड़े हुए हैं तथा शिक्षा, वैज्ञानिक सोच, छात्रवृत्ति एवं समाजसेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय योगदान दे रहे हैं।कार्यक्रम में कक्षा 10, 11 एवं 12 के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा डॉ. बिष्ट से विभिन्न विषयों पर संवाद भी किया।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने डॉ. बिष्ट के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं लाभकारी सिद्ध होगा। इस दौरान विद्यालय के समस्त अध्यापक गण व छात्र-छात्राएं मौजूद रही।

जरूरी खबरें