Wednesday 29th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट क्षेत्र में कैब सेवा संचालित करने की मांग। बीमारो व बुजुर्गों को मिलेगी राहत।

लोहाघाट:खटीमा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन।

दून:नंदा की चौकी में मात्र 12 घंटे के भीतर बहाल हुआ आवागमन

लोहाघाट:प्राधिकरण का लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने किया विरोध दर्ज कराई आपत्ति।

लोहाघाट:अखिलतारिणी मेले का लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:नगर में पेयजल संकट को लेकर पालिका व जल संस्थान की अहम बैठक गर्मियों से पहले उठाए जाएंगे ठोस कदम

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 17, 2026

नगर में पेयजल संकट को लेकर पालिका व जल संस्थान की अहम बैठक गर्मियों से पहले उठाए जाएंगे ठोस कदम

लोहाघाट नगर में बढ़ती पेयजल समस्या एवं आगामी ग्रीष्मकाल में संभावित जल संकट को देखते हुए आज दिनांक 17 मार्च को नगर पालिका सभागार में पालिका व जल संस्थान की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा द्वारा की गई।बैठक में नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्रीष्म ऋतु के दौरान जल संकट की आशंका को ध्यान में रखते हुए जल संस्थान के अधिकारियों ने जानकारी दी कि नगर में जहां-जहां हैंडपंप स्थापित हैं, वहां इलेक्ट्रिक मोटर लगाई जाएंगी, जिससे जल आपूर्ति सुचारू रूप से हो सके। इसके साथ ही 2000 से 5000 लीटर क्षमता तक के पानी के टैंक भी स्थापित किए जाएंगे, ताकि जरूरत के समय नागरिकों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जा सके।अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने संबंधित विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएं, ताकि गर्मियों में नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत आवश्यकता को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि नगर पालिका की ओर से नगर में सोलर हैंडपंप स्थापित किए गए हैं, जिनसे वर्तमान में नगरवासियों को काफी सहायता मिल रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि जल का सदुपयोग करें एवं अनावश्यक जल बर्बादी से बचें, ताकि सभी को पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सके। पालिका अध्यक्ष के द्वारा जल संस्थान को नालियों से पाइप लाइन हटाए जाने पानी के टैंकों की सफाई करवाने के भी निर्देश दिए। वही अधिशासी अभियंता जल संस्थान रवि प्रकाश डोबवाल ने कहा गर्मियों में होने वाले पेयजल संकट को लेकर विभाग के द्वारा तैयारी कर ली गई है।

उन्होंने बताया टैंकरो के माध्यम से मुख्य टैंको में पानी डाला जाएगा इसके अलावा नगर के और पंपों को इलेक्ट्रिक मोटर से जोड़ा जाएगा तथा पेयजल लाइनों में जो भी लीकेज हुए हैं उन्हें विभाग के द्वारा ठीक किया जाएगा ।कहा जल संस्थान का पूरा प्रयास रहेगा कि नगर वासियों को पेयजल समस्या का सामना न करना पड़े।बैठक में अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी,रवि प्रकाश डोबवाल अधिशासी अभियंता जल संस्थान, सहायक अभियंता पवन बिष्ट, कनिष्ठ अभियंता, सभासद आशीष राय , सुरेश फर्त्याल जी, श्रीमती रेनू गढ़कोटी ,श्रीमती आरती देवी, सुंदर बिष्ट सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

जरूरी खबरें