रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:गुरुकुलम अकैडमी लोहाघाट में नन्हें बच्चों ने कविता पाठ से बिखेरा प्रतिभा का रंग
Laxman Singh Bisht
Thu, Jun 18, 2026
गुरुकुलम अकैडमी लोहाघाट में नन्हें बच्चों ने कविता पाठ से बिखेरा प्रतिभा का रंग

लोहाघाट। शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देने वाली गुरुकुलम अकैडमी, लोहाघाट में नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी के विद्यार्थियों के लिए भव्य कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास, उत्साह और मधुर वाणी के साथ विभिन्न विषयों पर कविताओं का सुंदर प्रस्तुतीकरण कर सबका मन मोह लिया।प्रबंधक राजेश पांडे ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में मंचीय कौशल, आत्मविश्वास, भाषा ज्ञान तथा अभिव्यक्ति क्षमता का विकास करना था। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों ने देशभक्ति, प्रकृति, पशु-पक्षी, नैतिक मूल्यों, परिवार और विद्यालय से संबंधित अनेक आकर्षक कविताएं सुनाईं। बच्चों की मासूम अभिव्यक्ति, स्पष्ट उच्चारण और भावपूर्ण प्रस्तुति ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।नन्हें प्रतिभागियों ने बिना किसी झिझक के मंच पर आकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कई बच्चों ने अभिनय और हाव-भाव के माध्यम से अपनी कविताओं को और भी प्रभावशाली बनाया, जिसकी दर्शकों ने खूब सराहना की।कार्यक्रम में निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका नेहा दत्ता ने निभाई। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुति का मूल्यांकन उच्चारण, आत्मविश्वास, भावाभिव्यक्ति, मंच संचालन और कविता की प्रस्तुति के आधार पर किया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक आयु में इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं तथा उनमें मंच पर बोलने का साहस विकसित करती हैं।

विद्यालय ऑर्डिनेटर कविता पुनेठा ने सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेना ही बच्चों की सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बच्चों के प्रयासों को सराहते हुए अभिभावकों का भी धन्यवाद किया, जिनके सहयोग से बच्चे अपनी प्रतिभा को निखारने में सफल हो रहे हैं।कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को भविष्य में भी इसी प्रकार विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। एक्टिविटी इंचार्ज सविता रावत ने ऐसे रचनात्मक आयोजनों को आगे भी जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।इस अवसर पर जीवन जोशी,रेनू गड़कोटी, नेहा गोस्वामी, जानकी अधिकारी,भावना गड़कोटी,निर्मला जोशी,प्रेमा रावत,रेखा ढेक आदि मौजूद रहे ।
