Saturday 25th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट: पुरानी पेंशन बहाली की मांग शिक्षक व कर्मचारियों की प्रकाश रैली कैंडल मार्च के माध्यम से सरकार को जगाने का प्

लोहाघाट:जनप्रतिनिधियों के निवेदन पर खेतीखान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान के लिए चल रहा धरना समाप्त।

नीट पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा।

लोहाघाट मास्टर प्लान 2041 को लेकर लोगों ने दर्ज कराई आपत्ति जताया विरोध।

लोहाघाट:महाविद्यालय प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ एबीवीपी व छात्र संघ ने महाविद्यालय में की तालाबंदी।

सूचना

रिपोर्ट लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:टुनकांडे(पुल्ला) मे गुलदार ने किया महिला पर हमला दुपट्टा खींच कर ले गया गुलदार।

Laxman Singh Bisht

Fri, Dec 12, 2025

टुनकांडे(पुल्ला) मे गुलदार ने किया महिला पर हमला दुपट्टा खींच कर ले गया गुलदार।

हमले में बाल बाल बची महिला ग्राम प्रधान की ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील।लोहाघाट ब्लॉक में आजकल चारों ओर गुलदार का जबरदस्त आतंक छाया हुआ है। जिस कारण लोग शाम होते ही घरों में कैद होने को मजबूर है। वही आज शुक्रवार सुबह 5:30 के लगभग गुलदार ने पुलहिंडोला के टुनकांडे मे घर के बाहर गोठ को जा रही महिला पर अचानक हमला कर दिया ।हमले में महिला बाल बाल बच गईं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय पांडे ने बताया आज सुबह की घटना है जब घर के बाहर घात लगाकर बैठे गुलदार ने कमला पांडे पर हमला किया गुलदार महिला के गले मे बंधे दुपट्टे को भी खींच कर ले गया। उन्होंने बताया महिला ने किसी तरह घर के अंदर भाग कर जान बचाई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने कहा उनके द्वारा वन विभाग को घटना की सूचना दे दी गई है। मामले में ग्राम प्रधान मीनाक्षी पांडे ने समस्त ग्रामीण से गुलदार से सतर्क रहने शाम अंधेरा होने से पहले अपने घरों में आने तथा प्रातः काल उजाला होने के पश्चात ही घरों से बाहर निकलने तथा महिलाओं से घास काटने जाने के लिए झुंड में जाने , बच्चों को अकेले इधर-उधर न भेजने की अपील की है। ग्राम प्रधान ने कहा सतर्कता ही सुरक्षा है। घटना को लेकर गांव में दहशत है। मालूम हो गुलदार एक महीने के भीतर दो लोगों की जान ले चुके हैं।

जरूरी खबरें