Monday 20th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत में युवाओं का प्रदर्शन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का मांगा त्यागपत्र ।

चंपावत:पेपर लीक प्रकरण पर कांग्रेस ने धर्मेंद्र प्रधान का फूंका पुतला। इस्तीफे की मांग

लोहाघाट:डीएम के जनता मिलन में 96 शिकायतें अधिकांश का मौके पर निस्तारण

चंपावत:डॉक्टर व पत्रकार आमने-सामने पत्रकारों की दोषी चिकित्सकों पर कार्रवाई की मांग डीएम को दिया ज्ञापन।

लोहाघाट: जनकांडे में पुनः पटवारी चौकी संचालित करने के लिए जिलाधिकारी को दिया गया धन्यवाद।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:विभिन्न वादों में थानों में खड़े वाहनों की पुलिस ने की नीलामी लोगों ने लगाई बढ़ चढ़कर बोली।

Laxman Singh Bisht

Fri, Oct 3, 2025

..विभिन्न वादों में थानों में खड़े वाहनों की पुलिस ने की नीलामी लोगों ने लगाई बढ़ चढ़कर बोली।

हल्द्वानी बरेली रुद्रपुर से बोली लगाने पहुंचे लोग। एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर जिले के थानों में विभिन्न वादो में लंबे समय से खड़े वाहनों की आज शुक्रवार को लोहाघाट थाने में एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर के अध्यक्षता तथा सीओ चंपावत शिवराज सिंह राणा के नेतृत्व में नीलामी की गई ।बोली लगाने के लिए लोहाघाट के अलावा बरेली ,रुद्रपुर व हल्द्वानी से बोली कर्ता पहुंचे हुए थे। बोली कर्ताओं ने बढ़कर बोली लगाई। सीओ चंपावत शिवराज सिंह राणा ने बताया जिले के लोहाघाट, पंचेश्वर, रीठा साहिब व पाटी थाने में विभिन्न वादों में जब्त 13 वाहनों की नीलामी की गई ।जिनमें आठ दो पहिया तथा पांच चौपहिया वाहन शामिल थे ।सीओ चंपावत ने बताया नीलामी पूर्णतया निष्पक्ष तरीके से संपन्न की गई। सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले बोली कर्ताओं को आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद वाहन सौंपने की कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान थाना अध्यक्ष लोहाघाट अशोक कुमार सिंह ,थाना अध्यक्ष पंचेश्वर हेमंत सिंह व आरआई परिवहन विभाग,पेशकार ललित खोलिया मौजूद रहे। सबसे ज्यादा बोली लगाकर लोहाघाट के एल डी भट्ट ने 8 तथा अर्जुन महरा ने दो वाहनों अपने नाम किए।

जरूरी खबरें