: लोहाघाट:पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड में अतिक्रमण पर चलाया बुलडोजर अतिक्रमण कारियो में मचा हड़कंप
Laxman Singh Bisht
Fri, Oct 6, 2023
पीएम मोदी के इस हफ्ते प्रस्तावित लोहाघाट दौरे को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है तथा एनएच किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए एसडीएम रिंकु बिष्ट ने खुद मोर्चा संभाला प्रशासन के द्वारा लोहाघाट नगर के बाराकोट व पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड में लोगों के द्वारा किए गए अतिक्रमण को शुक्रवार को एसडीएम रिंकु बिष्ट के नेतृत्व में बुलडोजर से ढहा दिया इसके अलावा एसडीएम ने एनएच किनारे जिन व्यापारियों ने दुकानों की झापो को आगे बढ़ाया है उन्हें तुरंत हटाने के निर्देश दिए हैं
मालूम हो प्रशासन के द्वारा एक बार पहले भी बाराकोट टैक्सी स्टैंड में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था लेकिन प्रशासन के दौरान तब सिर्फ खाना पूर्ति कर दी गई थी जिसके बाद अतिक्रमणकारी फिर से वहां काबिज हो गए और अपनी-अपनी दुकान खोल ली थी लेकिन अब पीएम मोदी की आने की धमक से ही प्रशासन का बुलडोजर अतिक्रमण पर चला वही प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियो में हरकंप मचा हुआ है
एसडीएम रिंकु बिष्ट ने अतिक्रमणकारियो को तुरंत अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं तथा निर्देश न मानने पर अतिक्रमण को बुलडोजर से हटाने की चेतावनी दी है वहीं एसडीएम रिंकू बिष्ट ने कहा अब किसी भी कीमत पर अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा मालूम हो पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन इस समय जिस सड़क से पीएम मोदी का
काफिला गुजरेगा उस सड़क को चमकाने में लगा हुआ है प्रशासन की टीम में ईओ अशोक अधिकारी, ललित खोलिया पुलिस व पीआरडी के जवान शामिल रहेविज्ञापन