रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट :पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया।।।
Laxman Singh Bisht
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया।
लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत क्षेत्र में स्थित सर्वाधिक छात्र संख्या वाले पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।प्रातःकाल विद्यार्थियों द्वारा दिगालीचौड क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाली गई।प्रधानाचार्य डॉ सुधाकर जोशी ने विद्यालय में ध्वज फहराया।जिसके बाद संगीत प्रशिक्षक अजय कलखुड़िया के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने देश भक्ति से ओतप्रोत विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्र सामाजिक कार्यकर्ता मोनू बिष्ट द्वारा स्थापित मां सरस्वती की मूर्ति का अनावरण किया गया,
बिष्ट द्वारा प्रतिवर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को दी जाने वाली स्वर्गीय बिशन सिंह बिष्ट छात्रवृति का वितरण भी किया गया,जिसमें उनके द्वारा विद्यालय के छात्र संदीप कोहली,चंचला अधिकारी एवं स्नेहा बोहरा को नगद धनराशि प्रदान की गई।प्रधानाचार्य डॉ. जोशी ने निदेशक माध्यमिक शिक्षा के स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया।कार्यक्रम का सुंदर संचालन शिक्षक बृजेश ढेक द्वारा किया गया।इस अवसर पर ग्राम प्रधान बिंडातिवारी भुवन कुमार, बाँकू हरीश कुमार, नाकोटखोलिया लक्ष्मण भंडारी, मानाढुंगा दिनेश रावत,क्षेत्र पंचायत सदस्य हरीश राम , एस एम सी अध्यक्ष कमला देवी,पी टी ए अध्यक्ष बिमला देवी, शिक्षक दीपा बोहरा,ज्योति राणा,ललिता
वर्मा,कमलेश जोशी,नवीन भट्ट,जगदीश जोशी,गार्गी गंगवार, कंचना आर्य,भुवन अधिकारी,गणेश बोरा,नीरज नाथ,गायत्री जोशी,अनीता कुंवर,अदिति जोशी,राहुल पाटनी,खिलानंद खोलिया सहित बड़ी संख्या अभिवावक उपस्थित रहे।मिष्ठान एवं फल वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत
लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।