Saturday 12th of September 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए जनभागीदारी जरूरी: डीएम

लोहाघाट:नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस सख्त 14 वाहनों के चालान।

लोहाघाट:वन विभाग ने सांप का किया रेस्क्यू । ततैयाओ के आतंक से दिलाई निजात

चम्पावत मे शूटिंग रेंज एवं अन्य खेल सुविधाओं के निर्माण को 9.51 करोड़ रुपये की स्वीकृति*

लोहाघाट:खेतीखान में पुलिस ने सुनीं जनसमस्याएं सुरक्षा को लेकर किया जागरूक

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:पीपलढिंग में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 68 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण

Laxman Singh Bisht

Fri, Sep 11, 2026

पीपलढिंग में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 68 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण

चम्पावत। ग्राम प्रधान पीपलढिंग के प्रार्थना पत्र तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के दिशानिर्देश एवं एसीएमओ/एमओआईसी पीटी के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को ग्राम पीपलढिंग में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया।

गांव में वायरल फीवर, बुखार, खांसी और जुकाम से कई ग्रामीणों के पीड़ित होने की जानकारी मिलने के बाद शिविर लगाया गया।

शिविर में डॉ. सौरभ द्वारा कुल 56 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। फार्मेसी अधिकारी योगेश कन्नौजिया ने मरीजों को आवश्यक दवाइयां वितरित कीं। वहीं सीएचओ, सिस्टर एवं एएनएम द्वारा एनसीडी जांच एवं पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी की गई।लैब टेक्नीशियन अंकित (चंदन लैब) द्वारा कुल 11 ब्लड सैंपल लिए गए, जिनमें टाइफाइड डॉट, सीबीसी, एलएफटी, केएफटी, डेंगू और मलेरिया आदि की जांच शामिल है।स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं आशा कार्यकर्ताओं द्वारा ग्रामीणों को स्वास्थ्य समिति से संबंधित जानकारी देने के साथ-साथ क्लोरीन का वितरण भी किया गया। ग्रामीणों को वायरल फीवर एवं बुखार की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों, स्वच्छता और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।स्वास्थ्य टीम के आवागमन में ड्राइवर मोती सिंह ने समय पर पहुंचकर विशेष सहयोग प्रदान किया।इसके साथ ही ग्रामसभा पीपलढिंग के तोक फूलरकोट में भी स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जहां 12 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं।स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से ग्रामीणों को गांव में ही स्वास्थ्य जांच, उपचार एवं आवश्यक दवाइयां उपलब्ध हो सकीं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें