Wednesday 15th of April 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत: नरियाल गांव मे बनेगा कृषि महाविद्यालय 600 नाली भूमि चिन्हित

चंपावत:100 डे टीबी कैंपेन: चम्पावत के मनीहार गोठ में लगा स्वास्थ्य शिविर

लोहाघाट:सुरक्षित प्रसव का संदेश: रोसाल गांव में गर्भवती महिलाओं से संवाद

चंपावत:चारधाम यात्रा ड्यूटी बहिष्कार की राह पर फार्मेसी अधिकारी, चम्पावत में काला फीता बांधकर विरोध शुरू

लोहाघाट:काशी सिंह एड़ी ने भैरव मेहता के निधन पर जताया दुख घर जाकर परिजनों को बधाया ढाढस

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:विचार से उद्यम तक उद्यमिता की प्रेरक पहल स्थानीय महिला उद्यमियों को मिला रोजगार

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 15, 2026

विचार से उद्यम तक उद्यमिता की प्रेरक पहल स्थानीय महिलाओं को मिला रोजगार

लोहाघाट महाविद्यालय के उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ द्वारा विद्यार्थियों में नवाचार, कौशल विकास एवं आत्मनिर्भरता की भावना को बढ़ावा देने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।उद्यमिता प्रकोष्ठ की नोडल अधिकारी डॉक्टर अर्चना त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को स्वरोज़गार के प्रति प्रेरित करते हुए वैली क्रिएशंस की संस्थापक नेहा मुरारी को बैज निर्माण का नवाचारपूर्ण विचार प्रदान किया गया। नेहा और उनकी टीम अनीता बिष्ट, सरिता पुजारी व शोभा रावत ने इस विचार को अपनी सृजनात्मकता, परिश्रम एवं कौशल से अत्यंत सुंदर उत्पाद के रूप में विकसित किया जो उनकी उद्यमशील क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण है। इसी प्रकार किरण पंत ने सुंदर मोमबत्ती का निर्माण किया है। उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ ने निर्णय लिया है कि आगामी कार्यक्रमों में छात्र छात्राओं द्वारा निर्मित दीप प्रज्जवन हेतु मोमबत्ती और अतिथि सत्कार हेतु बैज प्रयोग किए जाएंगे।

यह पहल इस बात का प्रमाण है कि सही दिशा, मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन मिलने पर विद्यार्थी अपने भीतर छिपी संभावनाओं को पहचानते हुए उद्यमिता की राह पर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकते हैं।उद्यमिता प्रकोष्ठ का लक्ष्य विद्यार्थियों को नौकरी खोजने वाला नहीं, बल्कि अवसर एवं रोजगार सृजन करने वाला बनाना है। डॉ अर्चना ने बताया कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय उत्पाद व स्थानीय महिलाओं व युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना है।

जरूरी खबरें