Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

सितारगंज:गिरफ्तार कर्मियों की रिहाई के बाद तहसील के खुले दरवाजे। विजिलेंस ने की थी गिरफ्तारी।

चंपावत:नदी से खेतों में हो रहें भू-कटाव का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण हरसंभव सहायता का भरोसा

चंपावत:स्मैक तस्करों को अदालत ने सुनाई दो-दो वर्ष कठोर कारावास की सजा। 25/ 25 रुपए का लगाया अर्थ दंड

चंपावत:जल संस्थान डिप्लोमा इंजीनियर संघ के चुनाव निर्विरोध संपन्न, पवन बिष्ट बने अध्यक्ष।

लोहाघाट:रोज 16 किलोमीटर पैदल चल स्कूल पहुंचते हैं सुल्ला /पासम के छात्र मुख्यमंत्री से की स्कूल वाहन की मांग।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:100 डे टीबी कैंपेन: चम्पावत के मनीहार गोठ में लगा स्वास्थ्य शिविर

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 15, 2026

100 डे टीबी कैंपेन: चम्पावत के मनीहार गोठ में लगा स्वास्थ्य शिविर

चम्पावत। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चल रहे 100 दिवसीय टीबी कैंपेन के अंतर्गत चम्पावत जिले के टनकपुर क्षेत्र के मनीहार गोठ में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हाई रिस्क संभावित टीबी मरीजों की पहचान की।कैंप में आधुनिक हैंडहेल्ड एक्सरे मशीन के माध्यम से ग्रामीणों की मौके पर ही जांच की गई, जिससे लोगों को समय पर जांच और उपचार की सुविधा मिल सके। स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, समय पर जांच और इलाज के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।इसके साथ ही लोगों को निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी मरीजों को मिलने वाली सहायता राशि और सरकारी सुविधाओं की भी जानकारी दी गई

, ताकि मरीज समय पर उपचार लेकर स्वस्थ हो सकें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर देवेश चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में लगातार जागरूकता और जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 16 अप्रैल को भजनपुर बनबसा में भी टीबी जांच कैंप का आयोजन किया जाएगा, जहां अधिक से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी।अभियान का उद्देश्य टीबी के संभावित मरीजों की समय रहते पहचान कर उन्हें इलाज से जोड़ना और वर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को मजबूत करना है।

जरूरी खबरें