Monday 11th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट मे ड्रिंक एंड ड्राइव में वाहन चालक गिरफ्तार वाहन सीज। पुलिस का अभियान जारी

बाराकोट:12 दिन से बर्दाखान भनार मोटर मार्ग बंद ग्रामीण परेशान।

लोहाघाट:डीएम की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की शानदार पहल तहसील में हुआ दीदी की रसोई का शुभारंभ।

चम्पावत: मानसून पूर्व तैयारी 6.15 लाख घन मीटर मलवा हटाकर पूरा हुआ नदी चैनलाइजेशन कार्य

चम्पावत : टाटा मोटर्स में 900 पदों पर भर्ती, 16 मई को लगेगा रोजगार मेला

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:गाय के पेट में धसा लोहे का पाइप देवदूत बनी फायर ब्रिगेड बचाई जान।

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 22, 2026

गाय के पेट में धसा लोहे का पाइप देवदूत बनी फायर ब्रिगेड बचाई जान।

लोहाघाट फायर ब्रिगेड के जवानों ने देवदूत की भूमिका निभाते हुए गाय की जान बचाई। बुधवार शाम 7:30 के लगभग एसडीएम कार्यालय लोहाघाट के पास भागीरथी जोशी की गाय के पेट में लोहे का पाइप धस गया जिससे गाय की जान को खतरा पैदा हो गया और गाय दर्द से बुरी तरह छटपटाने लगी। सूचना मिलते ही लोहाघाट फायर स्टेशन प्रभारी हंसराज सागर के नेतृत्व में फायर टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और और कड़ी मशक्कत के बाद रस्सियों के सहारे किसी तरह गाय को उठाकर पेट में घुसे पाइप को बाहर निकाला गया। फायर टीम के द्वारा पशु चिकित्सालय को घटना की सूचना दी गई सूचना पर पशु चिकित्सक डॉक्टर जनक चंद मौके पर पहुंचे और घायल गाय का उपचार किया गया। फायर स्टेशन प्रभारी हंसदास सागर ने बताया गाय की जान बच गई है गाय को सुरक्षित पशुपालक को सौंप दिया गया है।

तो वहीं फायर ब्रिगेड लोहाघाट की तत्काल कार्यवाही और गाय की जान बचाने के लिए लोगों ने फायर टीम के कार्य की सराहना की है ।लोगों ने कहा फायर टीम की तत्परता से ही आज गाय की जान बच पाई है। लोगों ने कहा गाय की जान बचाने के लिए फ़ायर टीम ने पूरी तरह देवदूत की भूमिका निभाई है ।जिसके लिए पूरी फायर टीम बधाई की पात्र है। टीम मे फायर स्टेशन प्रभारी हंसदास सागर ,चालक जगदीश तिलाड़ा, राजेश खर्कवाल ,फायरमैन कासिम अली, हरीश चम्याल, महिला फायर कर्मी कोमल राणा ,प्रतिभा राणा आदि शामिल रहे।

जरूरी खबरें