रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:खेतीखान के कपिल गहतोड़ी न्यूमार्क ग्रुप में बने डाटा इंजीनियर एसोसिएट
Laxman Singh Bisht
खेतीखान के कपिल गहतोड़ी न्यूमार्क ग्रुप में बने डाटा इंजीनियर एसोसिएट

चंपावत जिले के खेतीखान क्षेत्र के होनहार युवा कपिल गहतोड़ी का विश्व की अग्रणी रियल एस्टेट वाणिज्यिक कंपनी न्यूमार्क ग्रुप हेतु चयन हुआ है। कंपनी का मुख्यालय न्यूयॉर्क सिटी (संयुक्त राज्य अमेरिका) में है। फिलहाल कपिल को हैदराबाद स्थित कंपनी कार्यालय में बतौर डाटा इंजीनियर एसोसिएट तैनाती मिली है। कपिल ने इंजीनियरिंग कॉलेज घुडदौड़ी पौड़ी से बीटेक करने के बाद डेटा डिजाइनिंग के क्षेत्र में लगन से कार्य किया। उनके दादा पूर्व शिक्षक और शिक्षाविद माधवानंद गहतोड़ी ने बताया कि कपिल बचपन से ही लगनशील एवं होनहार रहे हैं। कपिल के पिता प्रेमप्रकाश गहतोड़ी वर्तमान में डाकपत्थर देहरादून में सिविल इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं और ताऊ डॉ कमल गहतोड़ी डाइट लोहाघाट में प्रवक्ता हैं। कपिल की इस उपलब्धि पर स्थानीय लोगों, परिवारजनों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
चंपावत:धामी सरकार यूआईआईडीबी के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को राज्य के बाहरी लोगों को देने की कर रही तैयारी:कांग्रेस जिला अध्यक्ष
चंपावत:यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्षम अधिकारी ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार
चंपावत:डबल इंजन सरकार में चंपावत जिले में क्यों परेशान है पशुपालक?
लोहाघाट में भाजपा ने धूमधाम से मनाया सीएम धामी का जन्म दिवस।
लोहाघाट:मां झूमाधूरी नंदा अष्टमी महोत्सव का रंगा रंग आगाज लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा।
चंपावत:क्षेत्र पंचायत पाटी की बीडीसी बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई विस्तृत सकारात्मक चर्चा
लोहाघाट:11:00 बजे तक नहीं खुले समाज कल्याण कार्यालय के ताले जनता करती रही इंतजार।
चंपावत:रीठा साहिब में 1 किलो 139 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार। रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
लोहाघाट: मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी।
लोहाघाट:मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी।