Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया गया कृत्रिम बुद्धिमत्ता ( एआई) का प्रशिक्षण

चंपावत:दुष्कर्म के दोषी को 10 साल का कठोर कारावास, एक लाख का जुर्माना जिला सत्र न्यायाधीश का फैसला

लोहाघाट:प्रेमनगर पाटन की महिलाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, पंचायत घर परिसर को बनाया स्वच्छ व सुंदर

लोहाघाट:जन सुरक्षा के लिए खतरा बनी देवदार की टहनी का फायर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किया निस्तारण।

दून:नंदा की चौकी पुल एप्रोच धसने के मामले में अधिशासी अभियंता सहित तीन अभियंता निलंबित

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:रायनगर चौड़ी के मयंक सेना में बने लेफ्टिनेंट लोहाघाट का नाम किया रोशन।

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 25, 2025

रायनगर चौड़ी के मयंक सेना में बने लेफ्टिनेंट लोहाघाट का नाम किया रोशन।लोहाघाट के राय नगर चौड़ी के रहने वाले होनहार मयंक राय भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए है। मयंक की इस शानदार कामयाबी पर लोहाघाट क्षेत्र में खुशी की लहर है। बचपन से ही मेधावी छात्र रहे मयंक की कक्षा 9 तक की प्रारंभिक शिक्षा होली विजडम स्कूल लोहाघाट से हुई मयंक ने अपनी आगे की शिक्षा सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से प्राप्त की। इसके बाद मयंक ने सीडीएस परीक्षा पास कर भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त कर पूरे लोहाघाट क्षेत्र व अपनी ग्राम सभा तथा अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। मयंक के पिता कमल राय शिक्षक है तथा माता रीता राय होली विजडम स्कूल में शिक्षिका है। मालूम हो मयंक के बड़े भाई गौरव का भी कुछ दिन पूर्व केंद्रीय सचिवालय में असिस्टेंट सीनियर ऑफिसर पद पर चयन हुआ है।वही मयंक की शानदार कामयाबी पर ग्राम प्रधान जितेंद्र राय ,भैरव दत्त राय ,सभासद सुरेश फर्त्याल, पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा राजू गढ़कोटी, जिला पंचायत प्रशासक ज्योती राय, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष गोविंद बोहरा, होली विजडम स्कूल प्रबंधक मनोज पंत, संजय पंत , शिक्षक नरेश राय ,नाथूराम राय, गंगा दत्त राय सहित कई लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं।

जरूरी खबरें