Monday 27th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अब 25 किलोमीटर पैदल नहीं वाहन से स्कूल जाएंगे लेटी डुंगरा के छात्र छात्राए। सीएम के निर्देश डीएम की पहल

लोहाघाट:संजय बने राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनीष संभालेंगे महामंत्री का दायित्व।

रुद्रपुर से अपहरण कर लाई गई युवती से गदरपुर में सामूहिक दुष्कर्म।

लोहाघाट:चामी आषाढी मेले की तैयारी को लेकर बैठक। 24 अगस्त को होगा शुभारंभ 28 अगस्त को विशाल मेला।

लोहाघाट:प्राधिकरण में शामिल किए जाने का पाटन पाटनी में महिलाओं ने किया पुरजोर विरोध

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मुख्यमंत्री चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए लोहाघाट की फुटबॉल टीम रवाना।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jan 29, 2026

मुख्यमंत्री चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए लोहाघाट की फुटबॉल टीम रवाना। मुख्यमंत्री चैंपियनशिप योजना के तहत चल रही खेल प्रतियोगिताओ के अंतर्गत आज गुरुवार को लोहाघाट व चंपावत विधानसभा की टीमें फुटबॉल कोच नितेश ढेक के नेतृत्व में पिथौरागढ़ के लिए रवाना हुई। 16 सदस्यीय लोहाघाट विधानसभा की टीम को कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल ,सभासद सुरेश फर्त्याल व आशीष राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। टीम कोच व खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। सभी अतिथियों ने कहा लोहाघाट फुटबॉल का गढ़ माना जाता है।कई बेहतरीन खिलाड़ी लोहाघाट ने दिए हैं। उन्होंने कहा टीम कोच ढेक के नेतृत्व में लोहाघाट विधानसभा टीम के खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे ।उन्होंने सभी खिलाड़ियों व युवाओं से अधिक से अधिक खेलों से जुड़ने व नशे से दूर रहने की अपील की है। कोच नितेश ढेक ने कहा उन्हें पूरा विश्वास है दोनों विधानसभा की टीम पिथौरागढ़ में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने कहा प्रतियोगिता कल से पिथौरागढ़ के जीआईसी खेल मैदान में आयोजित हो रही है।

जरूरी खबरें