रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट :रिकेश्वर मंदिर मे चल रही श्रीमद् भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का हुआ जन्म ।
Laxman Singh Bisht
रिकेश्वर मंदिर मे चल रही श्रीमद् भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का हुआ जन्म ।
भक्तों ने भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
लोहाघाट के रिकेश्वर मंदिर में मुख्य संयोजक शिक्षाविद नाथू राम राय के दिशा निर्देश में जन सहयोग से चल रही भागवत कथा में आज भगवान श्री कृष्ण जन्म का उत्सव बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया चित्रकूट से आए विद्वान आचार्य शिव भवन त्रिपाठी ने कथा में कृष्ण जन्म का सुंदर वर्णन भक्तों को सुनाया। मुख्य यजमान सुरेंद्र सिंह ढेक रहे और शिव शक्ति पुजारी के द्वारा वासुदेव की भूमिका का शानदार अभिनय किया। भगवान श्री कृष्ण जन्म की सुंदर झांकी का दृश्य देख लोगों का मन मोहित हो गया। भक्तों ने भगवान श्री कृष्ण के बाल्य रूप के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। पूजा अर्चना पंडित प्रकाश चंद्र पुनेठा व पंडित प्रदीप पांडे के द्वारा संपन्न की गई।
आयोजन में एडवोकेट नवीन मुरारी,बृजेश महरा, हरीश मेहता, गोविंद बोहरा,दिनेश पुजारी, प्रदीप मेहता, अनिल पुजारी, दीवान सिंह पुजारी, रमेश सिंह मेहता, सागर राय, प्रशांत , सचिन जोशी,लक्ष्मी दत्त जोशी , अजय ढेक प्रदीप मेहता आदि के द्वारा विशेष सहयोग किया गया। भागवत कथा का आनंद लेने बड़ी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रही। 16 अगस्त श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा का भंडारे के साथ समापन किया जाएगा।
विज्ञापन
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत
लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।
लोहाघाट:सीएम धामी के जन्मदिन पर जीआईसी मडलक में पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ। मेधावी छात्र छात्राएं हुई सम्मानित
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।