Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के प्रथम चरण के बाद जनपद में ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित

गजेंद्र जोशी बने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ( हरिद्वार) अध्यक्ष।

चंपावत:17 जुलाई को शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन टीईटी समाप्ति और ओपीएस बहाली की मांग को लेकर होगा प्रदर्शन।

चंपावत:किशोरों को वाहन चलाने की अनुमति न दें अभिभावक :एआरटीओ

चंपावत:परिवहन विभाग ने 66 वाहनों के किए चालान, नियमों के पालन की अपील

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:29 जुलाई से 8 अगस्त तक चौखाम बाबा मंदिर में महाशिव पुराण का आयोजन।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 4, 2025

29 जुलाई से 8 अगस्त तक चौखाम बाबा मंदिर में महाशिव पुराण का आयोजन।लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत चमदेवल के प्रसिद्ध चौखाम बाबा मंदिर में 29 जुलाई से 8 अगस्त तक 11 दिनी शिव महापुराण का आयोजन चौखाम बाबा के धामी राहुल सिंह एवं लक्ष्मण सिंह पुजारी की पहल पर समस्त गुमदेश वासियों के सहयोग से होने जा रहा है। शिव महापुराण के सफल आयोजन के लिए आज चौखाम बाबा मंदिर में क्षेत्र वासियों ने एक महत्वपूर्ण बैठक की जिसमें शिव महापुराण के भव्य आयोजन के लिए अपने-अपने विचार रखें । पंडित खिलानंद कॉलोनी के द्वारा शिव महापुराण कथा का वाचन किया जाएगा। आयोजन में गुमदेश क्षेत्र के चौपता, शिलिंग, बस्कुनी, नेवलटुकरा,मड़, सिरकोट,जिन्डी,जाख चमौला खुरपाली, पुल्ला पोखरी खेतकूनी, गुरेली, के ग्रामीणों के द्वारा सहयोग किया जाएगा। बैठक में जोगा सिंह धौनी ,तारा सिंह धौनी, कुंदन सिंह पाटनी, निर्मल चंद, देवेंद्र सिंह , दीनू धोनी,भूवन सिंह धौनी, युगल किशोर धौनी, डुंगर प्रथोली, हीरा सिंह भंडारी, नाथ सिंह सामंत, कीर्ति कलौनी, पंडित मदन कलौनी, दरवान सिंह धोनी ,खीम राज, कृष्ण सिंह आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें