Sunday 26th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:प्राधिकरण में शामिल किए जाने का पाटन पाटनी में महिलाओं ने किया पुरजोर विरोध

देवीधुरा:सहायक बन कर्मचारी महासंघ की वन दरोगा पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग।

जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत में कक्षा 6 प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, 31 जुलाई अंतिम तिथि।

चंपावत:जन-जन की सरकार’ व ‘जनता मिलन’ में उठी आवाज़ पर सीमांत गांव के जरूरतमंद परिवारों तक पहुँची राहत

बाराकोट:ग्रामीण की जिलाधिकारी से प्रधानमंत्री आवास व शौचालय देने की मांग।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा जरूरतमंदों को सामग्री वितरित

Laxman Singh Bisht

Sun, Jan 4, 2026

रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा जरूरतमंदों को सामग्री वितरित रेड क्रॉस सोसाइटी चंपावत द्वारा रविवार को लोहाघाट विकासखंड के कर्णकरायत, थुवामाहरा ग्राम सभा में जरूरतमंदों को आवश्यक सामग्री कंबल, बर्तन एवं तिरपाल का वितरण रेड क्रॉस प्रबंधन समिति के सदस्य राजू गड़कोटी द्वारा किया गया।रेड क्रॉस प्रबंधन समिति के सदस्य एवं राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी ने बताया कि जिलाधिकारी मनीष कुमार एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेश चौहान तथा रैड क्रास समिति के चेयरमैन राजेंद्र गहतोड़ी के दिशा निर्देशन में रेड क्रॉस मुख्यालय से प्राप्त सामग्री का वितरण आज लोहाघाट विकासखंड के कर्णकरायत एवं थुवामेहरा ग्राम सभा के जरूरतमंदों तक पहुंच कर घर-घर जाकर कंबल, ट्रिपल एवं बर्तनों के सेट वितरित किए। गड़कोटी ने बताया कि रेड क्रॉस का उद्देश्य समाज के निर्बल असहाय वर्ग का सहारा बनते हुए उन तक पहुंचकर जरूरत के अनुसार आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया जाना है। इसी क्रम में आज लोहाघाट के कारण कर्णकरायत एवं थुवा मेहरा ग्राम पंचायत में 20 परिवारों तक पहुंच कर आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया।इस दौरान राकेश करायत, शुभम मेहरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य ऋचामहरा उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें