रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:चामी आषाढी मेले की तैयारी को लेकर बैठक। 24 अगस्त को होगा शुभारंभ 28 अगस्त को विशाल मेला।
Laxman Singh Bisht
आषाढी मेले की तैयारी को लेकर बैठक। 24 अगस्त को होगा शुभारंभ 28 अगस्त को विशाल मेला।

चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के प्रसिद्ध चामी आषाढी महोत्सव की तैयारी को लेकर आज रविवार को मेला कमेटी अध्यक्ष अशोक महर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 24 अगस्त से 28 अगस्त तक होने वाले आषाढी मेले की तैयारी के विषय में चर्चा की गई बैठक में मेले को भव्य व दिव्य बनाने का निर्णय लिया गया। मेला कमेटी अध्यक्ष अशोक महर ने बताया इस वर्ष 24 अगस्त को मेले का शुभारंभ किया जाएगा 28 अगस्त रक्षाबंधन के दिन चामी गांव से भव्य देवी रथ यात्रा मां भगवती मंदिर तक निकाली जाएगी तथा विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा। पूर्व ग्राम प्रधान प्रकाश महर ने बताया पांच दिनी देवी महोत्सव में बच्चों बच्चों की कई प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

तथा बाहर से आए कलाकारों के द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। उन्होंने कहा जल्दी एक सिस्ट मंडल जिलाधिकारी से मुलाकात कर मेले की पेयजल ,सुरक्षा , सांस्कृतिक दल व अन्य व्यवस्थाओ को लेकर मुलाकात करेगा। उन्होंने बताया इस वर्ष मेले को काफी भव्य रूप दिया जा रहा है। मालूम हो चामी मेला क्षेत्र के प्रसिद्ध मेलों में से एक है। जिसमें हजारों की तादात में लोग मेले का आनंद लेने पहुंचते हैं।

बैठक में अध्यक्ष अशोक महर, रमेश बिष्ट ,महेंद्र सिंह ,विजय सिंह ,सुरेन्द्र सिंह ,मोहित बोहरा ,जगदीश महर, पूरन बिष्ट ,टीका सिंह, राजेंद्र महर, देव सिंह ,नारायण सिंह ,अमर सिंह ,दीपक बिष्ट , पुष्कर सिंह ,कुन्दन सिंह जगदीश सामंत , सुरेश सिंह व मात्र शक्ति मौजूद रही।
विज्ञापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत
लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।
लोहाघाट:सीएम धामी के जन्मदिन पर जीआईसी मडलक में पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ। मेधावी छात्र छात्राएं हुई सम्मानित
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।
चंपावत:धामी सरकार यूआईआईडीबी के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को राज्य के बाहरी लोगों को देने की कर रही तैयारी:कांग्रेस जिला अध्यक्ष