Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: लोहाघाट:स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक, प्रभात फेरी के दौरान वन वे ट्रैफिक व्यवस्था रहेगी लागू, धूमधाम से मनाया जाएगा 15 अगस्त

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 12, 2023
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक , धूमधाम से मनाया जाएगा 15 अगस्त प्रभात फेरी के दौरान लागू रहेगी वन में ट्रैफिक व्यवस्था लोहाघाट नगर पालिका सभागार में पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित करी गई बैठक में पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी , विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधि तथा नगर के गणमान्य नागरिक शामिल रहे बैठक में 15 अगस्त के दिन निकलने वाली प्रभात फेरी व अन्य कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर चर्चा करी गई तथा प्रभात फेरी में आने वाली समस्याओं पर गौर किया गया तथा पालिका अध्यक्ष सहित सभी लोगों ने अपने-अपने विचार रखें बैठक में प्रभात फेरी के दौरान यातायात को रोकने तथा नियंत्रित करने तथा सड़कों की सफाई व अन्य समस्याओं के समाधान की मांग एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट से करी गई एसडीएम रिंकु बिष्ट ने बताया प्रभात फेरी सुबह 7:00 बजे से अपने नियत स्थान से प्रारंभ होगी उन्होंने समस्त विद्यालयों को समय पर पहुंचने के निर्देश दिए तथा पुलिस विभाग को प्रभात फेरी के दौरान सुबह 7:00 बजे से लेकर 9:00 बजे तक यातायात को वनवे करने तथा चौराहों पर पुलिसकर्मियों को तैनात करने के निर्देश दिए इसके अलावा इसके अलावा नगरपालिका व पीडब्ल्यूडी को नगर की सड़कों और नालियों की साफ-सफाई करने के भी निर्देश दिए एसडीएम रिंकू बिष्ट ने कहा 15 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट भी जारी है उन्होंने समस्त विद्यालयों से बारिश को देखते हुए तथा बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए तैयारी करने को कहा उन्होंने कहा सभी विद्यालयो व कार्यालयो मे नियत समय पर तिरंगा फहराया जाएगा, वही विद्यालय प्रबंधकों ने कहा रेड अलर्ट के चलते विद्यालय लगातार बंद चल रहे हैं जिस कारण की तैयारियां नहीं हो पाई है लेकिन प्रभात फेरी को भव्य बनाने का पूरा प्रयास किया जाएगा वहीं बैठक में स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव दत्त राय,एडवोकेट नवीन मुरारी ,प्रह्लाद सिंह मेहता ,एसआई रिनी चौहान ,सतीश खर्कवाल , कैप्टन आर एस देव ,कैप्टन रघुवीर,जीवन गहतोरी दीपक जोशी , सभासद भुवन बहादुर ,राज किशोर शाह सहित समस्त विद्यालय के प्रतिनिधि मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें