रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों का डीएम को ज्ञापन।
Laxman Singh Bisht
सीमांत क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों का डीएम को ज्ञापन।

चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत कुनाड़ी , पुण्डिल, कुलोली क्षेत्र की समस्याओं को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्य परी कुवर व अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी देते हुए समाधान की मांग की। परी कुवर व अन्य जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को बताया क्षेत्र में जूनियर हाई स्कूल तक विद्यालय संचालित है इसके बाद क्षेत्र के बच्चों को 15 से 16 किलोमीटर की दूरी तय कर जीआईसी दिगाली चौड़ व जीआईसी रोसाल शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाना पड़ता है। जिसके चलते छात्र छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है उन्होंने जिलाधिकारी से बच्चों के लिए स्कूल वाहन की व्यवस्था करने की मांग की। इसके अलावा नागार्जुन बाबा मेला परिसर पुडिंल का सौंदर्य करण, बाकू सुल्ला मोटर मार्ग का सुल्ला तक मिलान, ग्राम पंचायत के आंतरिक मार्गों का सुधारीकरण, जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए चैन फेंसिंग लगाने की मांग प्रमुखता से रखी गई। जिलाधिकारी के द्वारा जनप्रतिनिधियों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया। इस दौरान गणेश सिंह, गिरधर सिंह, रघुवर सिंह प्रहलाद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
डॉ0सोनाली ने जिला चिकित्सालय में एक ही दिन में किए 55 अल्ट्रासाउंड, मरीजों को मिली राहत
चंपावत:गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, संबंधित विभागों को दिए शीघ्र मरम्मत के निर्देश
चंपावत:अंकिता भंडारी को न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल किया प्रदर्शन सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, प्रदेश में महिला उत्पीड़न के मामले बढ़ने का आरोप।
लोहाघाट:भाजपा में शामिल ग्राम प्रधान फिर वापस लौटे कांग्रेस में दर्जनों लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता।
लोहाघाट :बड़ौली सुद्रका में जंगल के बीच रातों-रात काट दी गई सड़क पेड़ों को बड़ा नुकसान
चंपावत:जिलाधिकारी ने पशुपालकों के साथ की सकारात्मक वार्ता।भुगतान में देरी के कारणों की होगी जांच रोस्टर बनाकर नियमित होगा डेयरी का निरीक्षण
बाराकोट: रेगडु में दुर्गा अष्टमी के व्रत पर महिलाओं द्वारा निकाली गई कलश यात्रा ।
बाराकोट:जीआईसी बापरू में खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का हुआ समापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश