Wednesday 27th of May 2026

ब्रेकिंग

नैनीताल :बकरीद पर फ्लैट्स मैदान में पढ़ी जाएगी नमाज हाईकोर्ट ने दिया आदेश

लोहाघाट: छात्रसंघ मदद को आया आगे कैंसर पीड़ित पायल फर्त्याल के इलाज हेतु चलाया सहयोग अभियान

लोहाघाट:ओली फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर लोहाघाट के 35 युवाओं का अग्नि वीर में हुआ चयन।

उत्तराखंड:गर्मी से राहत के आसार, कल से बारिश का अलर्ट कई जनपदों के लिए जारी किया गया आरेंज अलर्ट

चम्पावत से विदा हुए डीआईओ धीरज कार्की, पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट विधायक ने आईएएस अनुज पंत को किया सम्मानित।यूपीएससी ऑल इंडिया हासिल की 69 वी रैंक।

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 26, 2026

लोहाघाट विधायक ने आईएएस अनुज पंत को किया सम्मानित।

यूपीएससी ऑल इंडिया हासिल की 69 वी रैंक।

क्षेत्र और प्रदेश का बताया गौरव।

लोहाघाट।चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के छुलापे गांव के रहने वाले अनुज पंत ने लगातार दूसरी बार यूपीएससी परीक्षा पास की है। इस बार अनुज पंत ने यूपीएससी परीक्षा मे ऑल इंडिया 69 वी रैंक हासिल कर पूरे प्रदेश व क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। परीक्षा पास कर अपने गृह क्षेत्र पहुंचे अनुज का जगह-जगह भव्य स्वागत किया जा रहा है। तो वही आज गुरुवार को लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने लोहाघाट में विधायक आवास में सम्मान समारोह आयोजित कर होनहार अनुज पंत को सम्मानित करने के साथ-साथ उनके माता-पिता को भी सम्मानित किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दी।

इस दौरान सम्मान समारोह में शामिल समस्त लोगों ने अनुज को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विधायक अधिकारी ने कहा अनुज ने मात्र 24 वर्ष की उम्र में दो बार यूपीएससी परीक्षा पास कर उत्तराखंड के साथ-साथ हमारे क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है। अनुज पूरे प्रदेश के युवाओं के लिए उदाहरण है। विधायक अधिकारी ने कहा छोटी सी उम्र में अनुज ने वह कर दिखाया जिसके कई लोग सपने देखते हैं। खेलने कूदने की उम्र में अनुज एक आईएएस अधिकारी बने हैं। कहा अनुज पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है युवाओं को उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

विधायक अधिकारी ने कहा धन्य है वह माता-पिता जिन्होंने इस सपूत को जन्म दिया। विधायक अधिकारी ने कहा आज उन्हें होनहार युवा अनुज पंत व उनके माता-पिता को सम्मानित करने में गर्व की अनुभूति हो रही है। वही अनुज पंत ने कहा मेहनत करने से मंजिल जरूर हासिल होती है अगर मेहनत दिल से की जाए। अनुज ने कहा वह शिक्षा पलायन रोकने तथा कनेक्टिविटी पर कार्य करना चाहेंगे।

इस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता शैलेंद्र राय एडवोकेट भुवन चौबे,जितेंद्र शाह ,कविराज मोनी,भागीरथ भट्ट, ब्लॉक प्रमुख पाटी शंकर अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य अशोक महरा ,प्रदीप देव, प्रकाश शाह , चांद बोरा, संजय जोशी,कैलास ढेक , बल्लू महरा , अमर कोटियाल सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जरूरी खबरें