Friday 20th of March 2026

ब्रेकिंग

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के द्वारा आपदा को लेकर लोगों के मोबाइल में जारी किया चेतावनी अलर्ट

लोहाघाट :दीपक चन्द्र मुरारी ने गेट 2026 में अखिल भारतीय 20वा स्थान किया हासिल

चंपावत:छतार में अनियंत्रित कार टकराई कैंटर से बाल बाल बचा जानलेवा हादसा।

चंपावत:अमोड़ी के पास दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर दो घायल।

चंपावत:कमेटी बनाकर 50 लाख की ठगी करने वाले अभियुक्त को एसओजी ने किया गिरफ्तार

: लोहाघाट विधायक ने गोरखा नगर में किया मां दुर्गा महोत्सव का शुभारंभ ढोल नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मची धूम

Laxman Singh Bisht

Thu, Oct 3, 2024
लोहाघाट विधायक ने गोरखा नगर में किया मां दुर्गा महोत्सव का किया शुभारंभ ढोल नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत गुरुवार प्रथम नवरात्र के अवसर पर लोहाघाट के गोरखा नगर में दस दिवसीय मां दुर्गा महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ दुर्गा महोत्सव कमेटी अध्यक्ष राजू सार्की की अध्यक्षता वह पवन बहादुर के संचालन में लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने महोत्सव का शुभारंभ किया महोत्सव कमेटी के द्वारा विधायक का ढोल नगाड़े के साथ जोरदार स्वागत किया गया इस दौरान नन्हे छोलिया नृतको ने शानदार प्रस्तुति दी विधायक अधिकारी ने महोत्सव कमेटी के प्रयासों की सराहना की तथा हर संभव मदद का भरोसा दिया तथा समस्त क्षेत्र वासियों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दी इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष शेखर सिंह सार्की ने विधायक अधिकारी का स्वागत करते हुए उन्हें अंबेडकर भवन में मां दुर्गा महोत्सव संचालन करने हेतु मंच निर्माण व बैठने की व्यवस्था ,संत देश में चाहरदीवारी निर्माण तथा नोले से मुख्य मंच तक रेलिंग लगाने की मांग की जिस पर विधायक अधिकारी ने मांगों जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया इस दौरान नन्हे कलाकारों ने एक से बढ़कर एक शानदार कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जिसकी सभी अतिथियों के द्वारा सराहना की गई कार्यकारी अध्यक्ष शेखर सिंह ने बताया महोत्सव के दौरान बच्चों की खेलकूद, संस्कृतिक व शैक्षिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी तथा शाम को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा उन्होंने बताया पंचम नवरात्र को महोत्सव का विशेष आकर्षण मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा पूरे नगर में निकाली जाएगी मालूम हो लोहाघाट में गोरखाली समाज काफी धूमधाम से मां दुर्गा पूजा को मनाता है इस दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमर सिंह कोटियाल ,शैलेंद्र राय ,बल्लू मेहरा ,कांग्रेस महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विमला मेहरा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुमन महरा, मौजूद रहे महोत्सव में सचिन सार्की , बॉबी गोरखा , भुवन बहादुर ,शरद गोरखा ,सुमित, रोशन ,अजय गोरखा ,संजय थापा आदि के द्वारा सहयोग किया जा रहा है,

जरूरी खबरें